मनोरंजन

ऋतिक रोशन के इस तस्वीर को देख फैंस ने उड़ाया मजाक

Bharti sahu
15 Sep 2021 6:41 PM GMT
ऋतिक रोशन के इस तस्वीर को देख फैंस ने उड़ाया मजाक
x
बॉलीवुड के ज्यादातर सितारे सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। ये सितारे फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड के ज्यादातर सितारे सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। ये सितारे फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। इसके साथ ही वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज भी पोस्ट करते हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। हालांकि अगर तस्वीर में थोड़ी सी भी बात यूजर्स को अलग दिख जाए तो फिर वो अपने ही सितारे को ट्रोल करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। अब हाल ही में कुछ ऐसा ही बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ हो गया।

ऋतिक के घर पर दिखी सीलन तो लोगों ने उड़ाया मजाक
ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वो मीरर सेल्फी ले रहे थे और साथ ही उनकी मां भी बालकनी में खड़ी थी। इसके साथ ही अभिनेता ने तस्वीर साझा कर फैंस से कहा कि वो अपनी मां को गले लगाएं। इस प्यारी सी तस्वीर को अपने फैंस संग साझा कर ऋतिक प्यार बढ़ाना चाहते थे लेकिन यूजर्स को उनके पोस्ट में कुछ ऐसा दिख गया कि वो उस पर ही सवाल करने लगे।
ऋतिक ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मां के साथ लेजी ब्रेकफास्ट डेट पर। ये गुड मॉर्निंग है। बुधवार को इतवार जैसा महसूस हो रहा। अब जाओ और अपनी मां से गले मिलो'। ऋतिक के इस प्यारे से पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने प्यार लुटाया। हालांकि कुछ यूजर्स की नजर ऋतिक के घर की सीलन पर चली गई और इसे लेकर लोग मजाक बनाने लगे।
एक शख्स ने लिखा, '' गौर से देखिए ऋतिक रोशन के घर पर सीलन'। वहीं एक ने लिखा, 'ऋतिक सर मेरा 2बीएचके का फ्लैट ले लो, उसमें सीलन नही है'। ऐसे कई यूजर्स ने सीलन को लेकर काफी कमेंट किए। हालांकि ऋतिक भी कहां शांत रहने वाले थे। उन्होंने यूजर्स के कमेंट पर जवाब देते हुए लिखा, 'फिलहाल घर भी रेंट पर है। अपना घर ले रहा हूं बहुत जल्द'।
ऋतिक सिर्फ इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने एक और यूजर को जवाब देते हुए लिखा, 'अगर सीलन नही होगा तो सीलन को ठीक करने का मजा कैसे आएगा'। फैंस को ऋतिक का ये सकारात्मक नजरिया भी काफी पसंद आया। उनके कमेंट्स पर भी फैंस ने खूब प्यार बरसाया।
दरअसल यूजर्स को सबसे ज्यादा मजा इस बात पर आ गया कि पहली बार किसी सेलिब्रिटी के घर उन्हें कोई ऐसी चीज दिख गई जो उनके घर पर भी होती है। ऐसे में उन्होंने मजाक बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। वहीं ऋतिक ने भी अपने जवाब से बता दिया कि वो बुरा मानकर बैठने वालों में से नहीं है बल्कि वो भी लोगों के साथ हंसना पसंद करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक दीपिका पादुकोण संग फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाले हैं।




Bharti sahu

Bharti sahu

    Next Story