मनोरंजन
फैंस काफी पसंद आया रतन राजपूत का वीडियो... देखें VIDEO
Ritisha Jaiswal
22 Feb 2022 4:09 PM GMT

x
रतन राजपूत याद हैं? वही जिन्होंने अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो से घर-घर अपनी पहचान बनाई थी
रतन राजपूत याद हैं? वही जिन्होंने अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो से घर-घर अपनी पहचान बनाई थी। बाद में वह स्वयंवर में भी नजर आई थीं, जिसका टाइटल था 'रतन का रिश्ता'। रतन आजकल टीवी से दूर हैं लेकिन गांव की जिंदगी का मजा ले रही हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। यहां वह तरह-तरह की रेसिपीज बनाती हैं वो भी चूल्हे पर। रतन राजपूत के वीडियोज उनके फैन्स को काफी पसंद आते हैं। अगर आप भी रतन की गांव वाली जिंदगी देखना चाहते हैं तो यहां इसकी झलक आपको मिल जाएगी।
गांव की मस्त लाइफ जी रही हैं रतन
रतन राजपूत बिग बॉस 7 में भी नजर आई थीं। अब वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर हैं। हालांकि वह अपने फैन्स को यूट्यूब व्लॉग्स के जरिये एंटरटेन कर रही हैं। रतन यूट्यूब पर महाराष्ट्र के रूरल इलाके के वीडियोज डालती हैं। वहां प्रकृति की गोद में खूबसूरत जिंदगी का मजा ले रही हैं। रतन अपने कभी दातून करती तो कभी चूल्हे पर खाना बनाती दिखती हैं। यहां उनका एक ऐसा ही वीडियो है जिसमें उन्होंने तीखा पनीर बनाया हैगुरमीत चौधरी ने मुंबई में की थी वॉचमैन की नौकरी, पहले शो के बाद 3 साल तक नहीं मिला था काम
बोलीं फेक नहीं था अभिनव से रिश्ता
रतन के स्वयंवर में उनकी मंगनी अभिनव शर्मा नाम के कैंडिटेट से हुई थी। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया और शादी नहीं हो पाई। बाद में लोगों ने कहा कि रतन की इंगेजमेंट सिर्फ पब्लिसिटी और शो का दिखावा था। हालांकि ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में रतन राजपूत ने कहा था, इस शो को हां करने में मैंने बहुत वक्त लिया था। यह बिल्कुल भी फेक नहीं था। सब कुछ हकीकत था। अभिनव से सगाई होने के बाद मैंने काम से एक साल का ब्रेक भी लिया था। अगर नाटक होता तो मैं क्यों छोड़ती। दुखद है कि हमारा रिश्ता नहीं चला। आपसी सहमति से हम अलग हो गए। अगर झूठ बोलकर पैसे ही कमाने होते तो हम दोनों डांस रिऐलिटी शो में भी हिस्सा लेते। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दुख होता है जब लोग ऐसे बोलते हैं। देखें रतन का वीडियो....
TagsRatan Rajput's

Ritisha Jaiswal
Next Story