मनोरंजन

दीपिका और शाहरुख के साथ 'बेशरम रंग' में डूबे फैंस

Admin4
12 Dec 2022 1:09 PM GMT
दीपिका और शाहरुख के साथ बेशरम रंग में डूबे फैंस
x
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। 2022 खत्म होते-होते बॉलीवुड में साल 2023 में आने वाली फिल्मों का बज बन चुका है। ऐसे में फैंस अपने साल की शुरुआत किंग खान की फिल्म के साथ करने शुरु करने के लिए बेताब हैं। ऐसे में मेकर्स ने फैंस को एक कमाल का तोहफा दिया है, फिल्म 'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग' रिलीज करके। इस गाने का लोगों को काफी समय से इंतजार था। अब गाना रिलीज होने के बाद लोग कमाल के रिएक्शन दे रहे हैं।
किंग खान और दीपिका काफी समय बाद बड़े पर्दे पर नज़र आने वाले हैं। फिल्म 'पठान' का गाना बेशरम रंग रिलीज होने के बाद फैंस खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए। महज कुछ ही मिनटों में इसे लाखों व्यूज मिल गए हैंमहज कुछ ही मिनटों में इसे लाखों व्यूज मिल गए हैं। इस गाने में दीपिका काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। साथ ही दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी प्यार दिया। गाने को म्युजिक विशाल और शेखर ने दिया है। गाने को शिल्पा राव, कैरालिसा मोंटेरियो, विशाल और शेखर ने गाया है।
इस गाने के रिलीद होने के बाद ही, फैंस इसके दीवाने हो गए। कुछ लोग इसे मास्टरपीस बता रहे हैं तो वहीं कुछ ने इसे कंप्लीट फायर बताया है। यही नहीं लोगों इस गाने को चार्ट बस्टर और फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है।
Next Story