मनोरंजन

प्रियंका चाहर चौधरी की इस बात से नाराज हुए फैंस, अंकित संग लड़ाई पर लोगों ने दागी बंदूक

Rounak Dey
3 Dec 2022 8:52 AM GMT
प्रियंका चाहर चौधरी की इस बात से नाराज हुए फैंस, अंकित संग लड़ाई पर लोगों ने दागी बंदूक
x
अंकित गुप्ता को बताया गेम खेलने वाला तो प्रियंका को बताया क्लीयर
बिग बॉस 16 में कपल प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के बीच दरार देखने को मिली। अंकित के मुंह से निकली एक बात प्रियंका को इस कदर चुभ गई कि घर में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। अंकित लाख बार उन्हें समझाते दिखे लेकिन प्रियंका का गुस्सा शांत नहीं कर पाए। मामला इतना बढ़ गया कि शिव ठाकरे, साजिद और घर के कुछ सदस्य भी दोनों की लड़ाई खत्म करवाने की कोशिश करते दिखे। मगर नाकामयाब रहे। फिर अंत में 'वीकेंड के वार' यानी 'शुक्रवार का वार' पर सलमान खान ने भी प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की इस लड़ाई पर अपनी राय रखी। सलमान खान के सामने अंकित गुप्ता ने पूरी बात बताई जिसके बाद सलमान ने प्रियंका को कुछ नसीहत भी दी। खैर अभी भी दोनों के दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं और तनातनी बरकरार है। अब सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं। दर्शकों को कुछ बातें प्रियंका की अच्छी नहीं लगी तो कुछ अंकित की। आइए दिखाते हैं इस लड़ाई पर फैंस ट्विटर पर क्या गपशप कर रहे हैं।
आज की ब्लॉकबस्टर डील - क्रोमा 40 स्मार्ट एलईडी टीवी सिर्फ 18,990 रुपये में। डॉल्बी ऑडियो के साथ विविड पिक्चर इंजन |
क्या ये टॉक्सिक रिलेशनशिप बन चुका है?
एक यूजर ने कहा कि प्रियंका की वजह से ये एक जहरीला रिश्ता बन चुका है। उन्होंने अंकित गुप्ता का चार्म तक छीन लिया है।
प्रियंका के ब्रेकडाउन से फैंस भी हुए दुखी
कुछ फैंस ने प्रियंका का साथ दिया। उन्होंने कहा कि पहली बार उन्होंने प्रियंका को इतना दुखी और रोते हुए देखा है। साथ ही शिव ठाकरे की जमकर तारीफ हो रही है। जिस तरह शिव ने प्रियंका को जाकर पानी दिया और उन्हें संभाला, मराठी मानुस की इस बात से फैंस काफी इंप्रेस हुए हैं।
अंकित गुप्ता को बताया गेम खेलने वाला तो प्रियंका को बताया क्लीयर

Next Story