मनोरंजन

साउथ के मेगास्टार कहे जाने वाले Chiranjivi के जन्मदिन के मौके पर फैन्स को मिला बड़ा गिफ्ट

Tara Tandi
22 Aug 2023 7:44 AM GMT
साउथ के मेगास्टार कहे जाने वाले Chiranjivi के जन्मदिन के मौके पर फैन्स को मिला बड़ा गिफ्ट
x
साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। अभिनेता के प्रशंसक न केवल दक्षिण में बल्कि उत्तर में भी हैं। उनके हर किरदार को खूब पसंद किया जाता है। एक्टर के जन्मदिन के खास मौके पर फैंस के लिए खुशखबरी है। यूवी क्रिएशंस ने चिरंजीवी की अगली फिल्म की घोषणा कर दी है।
.इस फिल्म का नाम मेगा 157 है। चिरंजीवी अपनी अगली फिल्म के साथ तैयार हैं और इसकी घोषणा सोशल मीडिया पर की गई है, इसलिए अब प्रशंसकों के बीच भी काफी उत्साह है। एक्टर के जन्मदिन के खास मौके पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं, साथ ही उनकी नई फिल्म का पोस्टर भी शेयर कर रहे हैं। चिरंजीवी के प्रशंसकों के लिए यह दोहरा जश्न है।
आपको बता दें कि प्रोडक्शन हाउस यूवी क्रिएशन्स ने ट्विटर पर पहले पोस्टर के साथ खबर साझा की। उन्होंने लिखा, इस बार, यह ब्रह्मांड से परे है। मेगास्टार के लिए सभी पांच तत्व एक साथ आएंगे। इसके बाद उन्होंने एक्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। फिल्म का निर्माण मुख्य रूप से यूवी क्रिएशन्स के बैनर तले वी वामसी कृष्णा रेड्डी, प्रमोद उप्पलपति और विक्रम रेड्डी द्वारा किया जा रहा है। 'मेगा 157' चिरंजीवी के करियर की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है।
.वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर हाल ही में 'भोला शंकर' में नजर आए थे। इसका निर्देशन मेहर रमेश ने किया है और इसमें मेगास्टार चिरंजीवी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में कीर्ति सुरेश और तमन्ना भाटिया भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सुशांत, वेनेला किशोर, तरुण अरोड़ा, मुरली शर्मा, तुलसी, श्री मुखी और अन्य सहायक भूमिकाओं में दिखाई दिए।
Next Story