रणबीर की ‘एनिमल’ के लिए क्रेजी हुए फैंस, पहले दिन की छप्परफाड़ कमाई

Santoshi Tandi
2 Dec 2023 7:55 AM GMT
रणबीर की ‘एनिमल’ के लिए क्रेजी हुए फैंस, पहले दिन की छप्परफाड़ कमाई
x

मुंबई : लंबे इंतजार के बाद ‘एनिमल’ फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना व तृप्ति डिमरी जैसे सितारों से सजी फिल्म के लिए दर्शक जबरदस्त क्रेजी दिख रहे थे। फिल्म रिलीज होते ही यह बात भी साबित हो गई। थिएटर्स में लोग इसे देखने उमड़ पड़े। शानदार एडवांस बुकिंग के साथ सिनेमाघरों में टिकट विंडो पर लंबी-लंबी कतारें दिखीं।

‘कबीर सिंह’ फेम संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड के अनुसार ‘एनिमल’ ने रिलीज के पहले दिन शुक्रवार (1 दिसंबर) को भारत में 61 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 50 करोड़ और तेलुगु में 10 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इसके अलावा फिल्म के तमिल, मलयालम और कन्नड़ वर्जन ने मिलकर 1 करोड़ रुपए कलेक्ट किए हैं। ‘एनिमल’ इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई। पहले नंबर पर शाहरुख खान की ‘जवान’ है, जिसने 75 करोड़ रुपए के साथ खाता खोला था।

’पठान’ ने 57 करोड़ रुपए कमाए थे। ‘एनिमल’ के वर्ल्डवाइड यानी पूरी दुनिया को मिलाकर इसके कलेक्शन की बात करें तो इस गैंगस्टर थ्रिलर फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘एनिमल’ ने करीब 120 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। हालांकि सही आंकड़े इससे ज्यादा या कम भी हो सकते हैं। फिल्म ने पहले दिन उत्तरी अमेरिका में 2.5 मिलियन डॉलर की कमाई की है।

इसी के साथ ‘एनिमल’ रणबीर के करिअर की बिगेस्ट ओपनर भी बन गई है। इससे पहले ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 : शिवा’ ने ओपनिंग डे पर भारत में यानी डोमेस्टिक मार्केट में 36 करोड़ कलेक्ट किए थे और ‘संजू’ ने 34.75 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ खाता खोला था। माना जा रहा है कि ‘एनिमल’ वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर छप्परफाड़ कमाई करेगी। यह इस साल थिएटर्स में तूफान लाने वाली ‘पठान’, ‘गदर 2’, ‘जवान’ और ‘टाइगर 3’ से भी आगे निकल सकती है। बता दें कि फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से A सर्टिफिकेट मिला है।

इसके बावजूद फैंस में फिल्म को लेकर उत्साह में कोई कमी नहीं आई। फिल्म में सौरभ शुक्ला, शक्ति कपूर, सुरेश ओबरॉय, सलोनी बत्रा और प्रेम चोपड़ा के रोल भी हैं। ‘एनिमल’ एक अमीर बिजनेसमैन बलबीर सिंह (अनिल) के बेटे अर्जुन सिंह (रणबीर) की कहानी है। बाप-बेटे के रिलेशन को फिल्म में बखूबी दिखाया गया है। बॉबी को अर्जुन का दुश्मन दिखाया गया है, जबकि रश्मिका ने रणबीर की पत्नी का किरदार निभाया है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story