मनोरंजन

फिल्म शेरशाह के गाने Raataan Lambiyan को फैंस ने दिया बेशुमार प्यार, वीडियो को मिले 500 मिलियन व्यूज

Gulabi
14 Jan 2022 6:28 PM IST
फिल्म शेरशाह के गाने Raataan Lambiyan को फैंस ने दिया बेशुमार प्यार, वीडियो को मिले 500 मिलियन व्यूज
x
शेरशाह के गाने Raataan Lambiyan को फैंस ने दिया बेशुमार प्यार
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'शेरशाह' साल 2021 के सबसे हिट फिल्मों में से एक रही। अमर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन और कारगिल युद्ध पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा और जमकर अपना प्यार बरसाया। इस फिल्म की कहानी ने जिस तरह से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई, वैसे ही इसके गानों ने भी फैंस के दिलो दिमाग पर अपनी छाप छोड़ी।

शेरशाह के सभी गाने जबरदस्त हिट रहे, मगर 'राता लंबिया' गाने को रिकॉर्डतोड़ प्यार मिला, और इसी का नतीजा है कि यूट्यूब पर इस गाने ने 500 मिलियन व्यूज के माइलस्टोन को पूरा कर लिया है। जुलाई 30 को इस गाने को यूट्यूब पर जारी किया गया था, और 6 महीने से भी कम समय में ये उपलब्धी हासिल की है। गाने की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने इस प्यार के लिए खुशी जताई है और अपनी इंस्टा स्टोरी पर इसकी तस्वीर साझा की है।
Next Story