मनोरंजन

शिव को सपोर्ट करने सड़कों पर आए फैंस, प्रियंका के चाहने वालों को होगी जलन!!

Neha Dani
30 Jan 2023 11:02 AM GMT
शिव को सपोर्ट करने सड़कों पर आए फैंस, प्रियंका के चाहने वालों को होगी जलन!!
x
जिसके वीडियो भी सामने आ गए हैं। आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।
कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो को अपने टॉप 7 कंटेस्टेंट मिल गए हैं, जिसमें शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और प्रियंका चाहर चौधरी सबसे आगे चल रहे हैं। ट्विटर पर दोनों का नाम लगातार ट्रेंड कर रहा है। इतना ही नहीं, सेलेब्स भी दोनों में से किसी एक को ही विनर बता रहे हैं। लेकिन अब शिव ठाकरे के फैंस से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख हर कोई हैरान है और यकीनन प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) के फैंस के तो होश ही उड़ने वाले हैं। दरअसल, बिग बॉस 16 में शिव ठाकरे को जिताने के लिए फैंस सड़कों पर उतर आए हैं, जिसके वीडियो भी सामने आ गए हैं। आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।
शिव को सपोर्ट करने सड़कों पर आए फैंस
बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के कंटेस्टेंट शिव ठाकरे को लाखों लोगों ने इस सीजन का विनर मान लिया है। बीते दिन, ट्विटर पर 'विजय भव: शिव ठाकरे' ट्रेंड कर रहा था, जिससे साफ है कि फैंस ने अपने विनर का विजय तिलक भी कर दिया है। इसी बीच ट्विटर पर कुछ ऐसे वीडियोज सामने आए, जिसे देख हर कोई हैरान है। वीडियो में शिव ठाकरे के फैंस सड़कों पर नजर आ रहे हैं और ढोल नगाड़ों पर जमकर डांस कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि व्हाइट टीशर्ट और जींस पहने एक पूरा ग्रुप सड़क पर डांस कर रहा है। इस दौरान सबके माथे पर ऑरेंज कलर की पगड़ी है और लास्ट में एक जिप्सी चल रही है, जिसमें शिव ठाकरे का बड़ा सा पोस्टर लगा है। इस वीडियो पर भी फैंस कमेंट कर रहे हैं।
शिव ठाकरे बिग बॉस मराठी के विनर रहे हैं, जिस वजह से उन्हें इस खेल के बारे में काफी कुछ पता है। शो में शिव काफी शांत रहकर खेल रहे हैं। दूसरी तरफ प्रियंका चाहर चौधरी हैं, जो टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और बिग बॉस 16 में शिव ठाकरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। हालांकि, दोनों के बीच खेल को लेकर एक जबरदस्त अंडरस्टैंडिंग भी देखने को मिली है। शिव ने कई बार प्रियंका को टॉप 5 या टॉप 3 कंटेस्टेंट में से एक बताया है। वहीं, प्रियंका भी शिव को फाइनलिस्ट बताती हैं।

Next Story