मनोरंजन
फैंस की सांसे हुईं तेज, वजह है पूनम पांडे का ये वीडियो
jantaserishta.com
17 Sept 2022 6:04 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | फाइल फोटो
कैमरे के सामने अपनी ड्रेस एडजस्ट करती नजर आईं।
नई दिल्ली: कंगना रनौत होस्टेड रियलिटी शो 'लॉकअप' का हिस्सा रहीं पूनम पांडे हाल ही में एक रेस्त्रां के बाहर बोल्ड अंदाज में नजर आईं। पूनम पांडे ने पिंक कलर का ट्यूब टॉप पहन रखा था और खुले बालों में वह कैमरे के सामने दिलकश अदाएं दिखा रही थीं। पूनम पांडे ने गोल्डन कलर का नेकलेस पहन रखा था जो उनके इस लुक पर बहुत सूट कर रहा था। पूनम पांडे कैमरे के सामने अपनी ड्रेस एडजस्ट करती नजर आईं।
पूनम पांडे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पूनम पांडे ने कैमरे के सामने दिलकश अदाएं दिखाईं और फिर अपनी ब्लैक कार में जाकर बैठ गईं। पूनम पांडे अपनी बोल्ड अदाओं के चलते अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्फी जावेद की तरह उन्हें भी कई बार उनके लुक के चलते ट्रोल किया जाता है।
पूनम पांडे अपना जीभ निकालने वाला आइकॉनिक पोज देती भी दिखाई पड़ीं। कमेंट सेक्शन की बात करें तो ढेरों लोग पूनम पांडे की तारीफों के पुल बांधते नजर आए। एक यूजर ने कहा कि वह कमाल की लग रही हैं तो एक अन्य यूजर ने लिखा कि वह काफी वक्त बाद इतने कमाल के आउटफिट में नजर आई हैं।
हालांकि पूनम पांडे को ट्रोल करने वालों की भी कोई कमी नहीं थी। एक यूजर ने जहां उन्हें इतनी शॉर्ट ड्रेस पहनने के लिए ट्रोल किया तो वहीं दूसरे ने उन्हें रिवीलिंग ड्रेस पहनने के लिए लताड़ा। बता दें कि पूनम पांडे कंगना रनौत के शो लॉकअप का हिस्सा रही थीं। इस शो के जरिए उन्होंने जमकर सुर्खियां बटोरीं और शो में कई बड़े खुलासे किए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





