मनोरंजन
फिल्म 'जवान' का नशा फैंंस के सिर चढ़कर बोल रहा, शाहरुख खान के पोस्टर को दूध से नहलाया
jantaserishta.com
7 Sept 2023 4:49 PM IST

x
हैदराबाद: फिल्म 'जवान' का नशा फैंंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। शाहरुख खान के प्रशंसकों ने हैदराबाद के एक थिएटर के बाहर 'जवान' के सुपरस्टार के कट-आउट पर दूध चढ़ाया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें प्रशंसक शाहरुख के कट-आउट पर दूध डालते हुए एक सुर में "शाहरुख जिंदाबाद" के नारे लगाते और उनकी तस्वीर पर माला पहनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो हैदराबाद के रामकृष्ण थिएटर का है।
सोशल मीडिया इस बात का सबूत है कि 'पठान' की अपार सफलता के बाद, शाहरुख एटली द्वारा निर्देशित 'जवान' के साथ बड़े पर्दे पर फिर से वापस आ गए हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भरे पड़े हैं, जहां पहला शो शुरू होते ही थिएटर खचाखच भर गया था। एक वीडियो में पूरा थिएटर फिल्म के गाने 'नॉट रमैया वस्तावैया' पर डांस करता नजर आ रहा है। 'जवान' में शाहरुख खान दोहरी भूमिका में हैं, उनके साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा हैं। इसे 7 सितंबर को रिलीज किया गया है।
Tagsहैदराबादथिएटरशाहरुख खानशाहरुख खान फैंसजवानhyderabadtheatreshah rukh khanshah rukh khan fansjawan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





