मनोरंजन

इरफान की याद में बाबिल की इस पोस्ट से फैंस चिंतित

Mohammed Raziq
26 April 2024 1:31 PM IST
इरफान की याद में बाबिल की इस पोस्ट से फैंस चिंतित
x
मुंबई : एक्टर इरफान खान ने करीब 4 साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। हालांकि इरफान आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। इरफान की एक्टिंग का लोहा हर कोई मानता था। इरफान के बेटे बाबिल खान भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर एक्टिंग में ही करिअर बना रहे हैं। बाबिल ने कुछ फिल्मों और वेबसीरीज में अपने काम से प्रभावित किया है।
बाबिल सोशल मीडिया पर अक्सर पिता से जुड़ी यादें शेयर करते रहते हैं। वे इरफान को याद कर भावुक हो जाते हैं। इस बार बाबिल ने ऐसी पोस्ट कर दी, जिसके बाद फैंस चिंतित हो गए। बाबिल ने आज गुरुवार (25 अप्रैल) को इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट अपलोड की। इसमें उन्होंने लिखा, “कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं बस हार मान लूं और बाबा के पास चला जाऊं।” हालांकि बाबिल ने बाद में यह पोस्ट डिलीट कर दी।
कई यूजर्स इस वायरल पोस्ट पर रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं और सवाल कर रहे हैं कि बाबिल ठीक है या नहीं? कहीं वह किसी परेशानी में तो नहीं। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि 29 अप्रैल को इरफान की डेथ एनिवर्सिरी है। ऐसे में बाबिल शायद मुश्किल दौर से गुजर रहे होंगे। बाबिल ने ओटीटी फिल्म ‘कला’ से करिअर की शुरुआत की थी। अब वे शूजीत सरकार की ‘द उमेश क्रॉनिकल्स’ में अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगे।
Next Story