मनोरंजन

Riddhima की रोती हुई फोटो देख हैरान-परेशान हैं फैंस

Mohammed Raziq
7 Jun 2024 5:19 PM IST
Riddhima की रोती हुई फोटो देख हैरान-परेशान हैं फैंस
x
Mumbai मुंबई : एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित 'बहू हमारी रजनीकांत' सीरियल के कारण मशहूर हुई थीं। इन दिनों वह पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों कहा गया कि रिद्धिमा भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ दिसंबर में शादी करने वाली हैं। हालांकि बाद में उन्होंने इस खबर का खंडन कर दिया था। अब रिद्धिमा ने रोती हुई कुछ तस्वीरें शेयर करके फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया। गुरुवार (6 जून) को रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें डालीं।
इनमें वह ब्लैक कलर के मॉक नेक टॉप में नजर आईं। हालांकि एक तस्वीर में रिद्धिमा के चेहरे पर आंसू बहते हुए दिखे। फैंस रिद्धिमा को ऐसे हाल में देख चिंतित हैं और पूछ रहे हैं कि क्या सब कुछ ठीक है। रिद्धिमा ने तस्वीरें शेयर कर लिखा, “@bhumikab द्वारा ली गई मेरी तस्वीरें।” उनकी आंसू भरी तस्वीर देख उनकी दोस्त रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी से पूछा, “आप क्यों रो रही हैं?” रिद्धिमा ने चुप्पी साध रखी है और अभी तक कुछ भी नहीं बताया है।

लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद शुभमन से शादी नहीं हो पाने के कारण रिद्धिमा दुखी हैं। रिद्धिमा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह 'बहू हमारी रजनीकांत' और 'खतरा खतरा' जैसे टेलीविजन शो के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा वह 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन में भी नजर आई थीं।
Next Story