मनोरंजन

फैंस को पसंद आ रहा 'आदिपुरुष' का दमदार ट्रेलर, फिल्म को बताया साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

Rounak Dey
10 May 2023 11:36 AM IST
फैंस को पसंद आ रहा आदिपुरुष का दमदार ट्रेलर, फिल्म को बताया साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर
x
इस मास्टरपीस को थिएटर में देखने का इंतजार नहीं कर सकते। सुपर डुपर एक्साइटेड।" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- "कभी भी किसी बुक को उसके कवर से जज नहीं करना चाहिए।"
प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई हैं। फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, हाल ही में फिल्म का पोस्टर और फर्स्ट लुक जारी किया गया था। जिसे देखने के बाद फैंस को निराशा हाथ लगी थी। इसी बीच, कल मेकर्स ने फिल्म का भव्य ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
आदिपुरुष ट्रेलर को देख फैंस हुए क्रेजी
ट्रेलर देखने के बाद दर्शक सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। जिसमें साफ तौर पर फैंस की एक्साइटिमेंट को देखा जा सकता है। लोगों को आदिपुरुष का ट्रेलर काफी पसंद आया है और वह इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ट्रेलर देखने को बाद लोग तो इसे साल की सबसे ब्लकबस्टर फिल्म बता रहे हैं।
एक यूजर ने ट्वीटर पर ट्रेलर का रिव्यू शेयर करते हुए लिखा है- "ये टीजर से बहुत ही ज्यादा अच्छा ट्रेलर है। इंडियन सिनेमा के इतिहास में इस तरह की फिल्म देने के लिए मेकर्स का शुक्रिया। पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। इस मास्टरपीस को थिएटर में देखने का इंतजार नहीं कर सकते। सुपर डुपर एक्साइटेड।" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- "कभी भी किसी बुक को उसके कवर से जज नहीं करना चाहिए।"
Next Story