मनोरंजन
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के ग्लैमरस लुक्स पर फिदा हैं फैंस, सामने आया ये वीडियो
jantaserishta.com
28 Sept 2022 4:52 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
देखने के लिये उमड़ी भीड़।
नई दिल्ली: दिन-ब-दिन भोजपुरी स्टार्स की पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है. अब फैंस भोजपुरी एक्टर-एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब दिखाई देते हैं. इस बात का सबूत अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का लेटेस्ट वीडियो है. भोजपुरी क्वीन ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें फैंस के अंदर उन्हें लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. आइये देखते हैं कि फैंस का प्यार देखकर अक्षरा ने क्या कहा है.
अक्षरा सिंह ने अपनी अपनी काबिलियत के दम पर फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है. अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री से आगे बढ़कर टीवी की ओर भी रुख कर रही हैं. इसके अलावा वो खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर तौर भी देखती हैं. अब बात अक्षरा के नये वीडियो और फैंस के प्यार की करते हैं. हाल ही में अक्षरा सिंह बिहार के बिक्रमगंज पहुंचीं.
बिक्रमगंज अक्षरा एक स्टेज परफॉर्मेंस देने के लिये पहुंची थीं. वहां पहुंचते ही अक्षरा सिंह को देखने वालों की भीड़ जमा हो गई. सड़क से लेकर छत तक पर अक्षरा के चाहने वाले नजर आ रहे थे. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे लोग छत पर लटककर अक्षरा का दीदार करना चाह रहे हैं. कई लोग उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश भी कर रहे हैं. अक्षरा के लिये जमा भीड़ देख कर ऐसा लग रहा है कि जैसे वहां कोई रैली निकल रही हो.
इसमें कोई दोराय नहीं है कि अक्षरा सिंह आगे बढ़ने के लिये लगातार मेहनत कर रही हैं. पर ये भी सच है कि उन्हें लगातार फैंस का सपोर्ट मिल रहा है. फैंस के इसी प्यार की वजह से आज वो कामयाबी की ऊंचाईयों को छूती जा रही हैं. अक्षरा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में किस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं. इसकी छोटी सी झलक वीडियो में देखी जा सकती है.
फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए अक्षरा सिंह लिखती हैं कि 'पूरी दुनिया के जज्बात एक तरफ आपसे ये मुलाकात एक तरफ, मेरी सारी मेहनत संघर्ष सब छोटा लगता है आपके इस प्यार के सामने. थैंक्यू बिक्रमगंज. आई लव यू.' अक्षरा का कहना है कि वो आज जो भी हैं अपने फैंस की बदौलत हैं. अक्षरा लंबे समय बाद अपने फैंस से मिलीं और मिलने की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





