मनोरंजन

अभिषेक बच्चन के पोस्ट से फैंस नाराज

2 Nov 2023 3:32 PM GMT
अभिषेक बच्चन के पोस्ट से फैंस नाराज
x

अभिषेक बच्चन :ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक है। 1 नवंबर का दिन बेहद खास होता है। दरअसल 1 नवंबर ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्मदिन होता है। ऐश्वर्या राय ने इस बार अपना 50वां जन्मदिन मनाया है। वहीँ बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी को काफी सराहा जाता है। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ कि फेन्स नाराज हो गए। क्योकि ऐश्वर्या के पति अभिषेक ने उनके जन्मदिन पर एक साधारण पोस्ट साझा किया। जिसके बाद एक्ट्रेस के फैंस उनसे नाराज हैं.

ऐश्वर्या के जन्मदिन पर अभिषेक उनके साथ नहीं थे। उन्होंने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर एक साधारण पोस्ट शेयर किया. अभिषेक ने ऐश्वर्या की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे. साथ ही दिल और बुरी नजर वाली इमोजी भी पोस्ट की। अभिषेक का ये पोस्ट फैंस को पसंद नहीं आ रहा है. ऐश्वर्या की इतनी सिंपल पोस्ट देखकर फैंस नाराज हो गए हैं. वह अभिषेक की पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- आपने अपने पिता और सिर्फ अपनी पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए एक निबंध आकार की पोस्ट लिखी? ऐश्वर्या इससे बेहतर की हकदार हैं ।

वहीं दूसरे ने लिखा- इसका मतलब है कि आपने उसके 50वें जन्मदिन पर कुछ नहीं किया… वह बदकिस्मत है कि उसे आप जैसा पति मिला। एक ने लिखा- आप अपनी पत्नी के जन्मदिन पर इतनी देर से पोस्ट कर रहे हैं .कुछ समय पहले ऐश्वर्या के फैंस अभिषेक की बहन श्वेता बच्चन से नाराज हो गए थे। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि श्वेता ने अपने पोस्ट में कहीं भी ऐश्वर्या का जिक्र नहीं किया. दरअसल, पेरिस फैशन वीक में नव्या नवेली नंदा ने रैंप वॉक की शुरुआत की. जिसके बाद श्वेता ने नव्या के लिए एक लंबी पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे वह और उनकी मां जया बच्चन नव्या को रैंप पर देखकर इमोशनल हो गईं। श्वेता ने अपनी पोस्ट में ऐश्वर्या के बारे में कुछ भी जिक्र नहीं किया, हालांकि ऐश्वर्या ने रैंप वॉक भी किया.

Next Story