मनोरंजन
आतिफ से स्टेज पर लिपटकर रोने लगीं फैन, वीडियो वायरल
Mohammed Raziq
23 April 2024 12:57 PM IST

x
पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम की दुनियाभर में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। आतिफ के गाने भारत में भी पसंद किए जाते हैं। अपनी दिलकश आवाज से लोगों के दिलों में जगह बनने वाले आतिफ का एक वीडियो सामने आया है, जिसकी वजह से उनकी खूब तारीफ हो रही है। दरअसल पिछले हफ्ते उन्होंने बांग्लादेश में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया था। इस दौरान एक फैन बीच में ही स्टेज पर आ गई और उन्हें लाइव देखकर भावुक हो गई।
वीडियो में फैन सिक्योरिटी तोड़ स्टेज पर आकर फूट-फूटकर रोती नजर आईं। इसके बाद आतिफ ने फैन को चुप करते हुए उसे गले भी लगा लिया। हालांकि फैन उन्हें छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। बाद में जब आतिफ ने फैन से हाथ मिलाया तो उसने उनका हाथ चूम लिया। इस पर सिंगर ने बहुत ही प्यारा रिएक्शन दिया और शांत रहे। सिक्योरिटी गार्ड ने फैन को कसकर पकड़ते हुए स्टेज से सुरक्षित नीचे उतार दिया। जब उसे नीचे ले जाया गया तो आतिफ उसकी ओर देखकर मुस्कुराते दिखे।
A crazy Bangladeshi fan gets emotional at Atif Aslam's last night show in Dhaka. pic.twitter.com/U6ZewXfKZp
— Nznn Ahmed (@na_nznn) April 20, 2024
फैंस आतिफ की शालीनता पर मंत्रमुग्ध हो गए। उन्हें यह देख अच्छा लगा कि आतिफ ने उस महिला पर जरा भी गुस्सा नहीं किया बल्कि उससे बहुत प्यार से पेश आए। आतिफ करीब 7 साल के बाद फिल्म 'एलएसओ90' के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। आतिफ ने 'तेरा होने लगा हूं', 'तेरे संग यारा', 'मैं रंग शरबतों का' और 'दिल दियां गल्ला' समेत कई लोकप्रिय गाने गाए हैं।
Tagsआतिफस्टेजलिपटकर रोनेलगीं फैनवीडियो वायरलAtiffan started crying while hugging her on stagevideo went viralजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





