मनोरंजन
मलाइका अरोड़ा को फैन ने दिए फूल, एक्ट्रेस की दिल खोलकर तारीफ कर रहे लोग
Rounak Dey
22 Jan 2023 7:14 AM GMT

x
उनका व्यवहार देखकर लोग खुश हो गए। यहां पर देखें मलाइका अरोड़ा की तस्वीरें...
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को अक्सर सोशल मीडिया पर जमकर निशाना बनाया जाता है। कभी उनकी एज को लेकर तो कभी उनकी चाल पर यूजर्स तंज कसते हैं। वहीं, मलाइका अरोड़ा ट्रोलिंग को इग्नोर कर अपनी लाइफ में बिजी रहती हैं। फिलहाल, मलाइका अरोड़ा की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनको देखकर सोशल मीडिया पर लोगो उनकी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, मलाइका अरोड़ा हमेशा की तरह योग क्लास के लिए घर से निकली थीं और रास्ते में उनकी फैन ने उनसे मिली तो उनका व्यवहार देखकर लोग खुश हो गए। यहां पर देखें मलाइका अरोड़ा की तस्वीरें...
मलाइका अरोड़ा को फैन ने दिए फूल
मलाइका अरोड़ा शनिवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट हुई हैं। यहां पर मलाइका अरोड़ा की एक फैन उन्हें फूल गिफ्ट किए तो वह काफी खुश हो गईं।
मलाइका अरोड़ा ने फैन पर लुटाया प्यार
मलाइका अरोड़ा ने अपनी फैन से फूल लिए और प्यार से उसके गाल पर हाथ फिराया। मलाइका अरोड़ा से मिलकर उनकी फैन भी काफी खुश नजर आई।
मलाइका अरोड़ा की तारीफ कर रहे लोग
मलाइका अरोड़ा का फैन के साथ इतना प्यारा रवैया देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा के फैंस सोशल मीडिया पर उन पर प्यार बरसा रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा का फिटनेस पर रहता है ध्यान
मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं और आए दिन योग और जिम के लिए जाते समय स्पॉट होती हैं। मलाइका अरोड़ा बांद्रा में योग के लिए गई थीं।
Next Story