मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा से फैन ने पूछा 'सब शादी कर रहे हैं आप कब करोगे', ऐक्ट्रेस ने 'दबंग' अंदाज में दिया ये जवाब

Neha Dani
25 Jan 2022 3:00 AM GMT
सोनाक्षी सिन्हा से फैन ने पूछा सब शादी कर रहे हैं आप कब करोगे, ऐक्ट्रेस ने दबंग अंदाज में दिया ये जवाब
x
आगे सोनाक्षी के हिस्‍से 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' फिल्‍म है, जो ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) काफी बेबाक हैं और तमाम मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैंस के साथ 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा। इस दौरान तमाम फैंस ने कई सवाल किए। वहीं, एक फैन ने उनकी शादी (Sonakshi Sinha Marriage) को लेकर सवाल कर दिया है। इस पर सोनाक्षी ने उसे करारा जवाब दे डाला।

सोनाक्षी सिन्हा से एक फैन ने पूछा, 'मैम सबकी शादी हो रही है, आप कब शादी करेंगी?' जिस पर सोनाक्षी सिन्हा ने फैन को करारा जवाब दिया, 'सभी को भी कोविड हो रहा है? क्या मुझे भी होना चाहिए?' सोनाक्षी सिन्हा से एक अन्य फैन ने पूछा कि वह इस समय क्या कर रही हैं। इस पर उन्होंने बताया कि वह मार्वल मूवीज की फिल्में देख रही हैं। इसके साथ ये भी बताया कि वह अभी पांचवें नंबर की फिल्म पर पहुंचीं और अगली फिल्म 'थॉर' है। इस तरह से फैंस ने खूब सवाल किए जिसके सोनाक्षी सिन्हा ने जवाब दिए।
सोनाक्षी सिन्हा की इंस्टाग्राम स्टोरी




गौरतलब है कि आए दिन सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के कथित अफेयर को लेकर खबरे आती हैं। हाल ही में जहीर इकबाल ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स से बात की। उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा संग अफेयर के सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'वो मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं। मुझे नहीं पता कि ये अफवाहें अचानक क्यों शुरू हो गईं। हम सब इतने सालों से साथ हैं। हम लंबे समय से दोस्त हैं।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आई थीं। इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त और नोरा फतेही भी हैं। सोनाक्षी सिन्हा अब 'फॉलन' के साथ अपनी वेब सीरीज में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें वह एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रही है। इसके साथ ही वह 'बुलबुल तरंग' में भी दिखाई देगी।
सोनाक्षी ने अपने मालदीव वेकेशन की कुछ तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट की हैं। इन तस्‍वीरों में सोनाक्षी की ख‍िलख‍िलाती हंसी देख उनके फैन्‍स को सुकून मिल रहा है। सोनाक्षी को पानी से बहुत लगाव है, इस बात का जिक्र उन्‍होंने फोटो के कैप्‍शन में भी किया है।
सोनाक्षी लिखती हैं कि वह पानी में खुद को सबसे ज्‍यादा खुश महसूस करती हैं। एक अन्‍य पोस्‍ट में उन्‍होंने खुद को 'आइलैंड गर्ल' बताया है। सोनाक्ष इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर भी मालदीव वेकेशन के वीडियोज और फोटोज पोस्‍ट कर रही हैं, इनमें वह कॉफी के साथ छुट्ट‍ियों का आनंद लेती नजर आ रही हैं।
सोनाक्षी की इन तस्‍वीरों पर लाखों फैन्‍स ने प्‍यार बरसाया है और कॉमेंट सेक्‍शन में दिल हार रहे हैं। सोनाक्षी सिन्‍हा ने 'रज्‍जो' के किरदार में 2010 में 'दबंग' फिल्‍म से बॉलिवुड डेब्‍यू किया था। चुलबुल पांडे के रूप में सलमान खान संग उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया।
सिनेमाई पर्दे पर सोनाक्षी सिन्‍हा 2019 में 'दबंग 3' में नजर आई थीं। इसके बाद वह 2020 में रिलीज 'घूमकेतु' में कैमियो रोल में नजर आई थीं। आगे सोनाक्षी के हिस्‍से 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' फिल्‍म है, जो ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

Next Story