मनोरंजन
फैन ने कहा ऐश्वर्या राय को और फिल्में साइन करनें दें, अभिषेक बच्चन ने दिया ये जवाब
jantaserishta.com
30 April 2023 5:57 PM IST

x
फाइल फोटो
मुंबई (आईएएनएस)| बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने हाल में रिलीज हुई फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वम: 2' में पत्नी ऐश्वर्या के काम की ट्विटर पर तारीफ की, जिसका निर्देशन मणि रत्नम् ने किया है। एक इंटरनेट यूजर ने उनके पोस्ट पर कमेंट में लिखा कि वह ऐश्वर्या को ज्यादा फिल्में करनें दें। इस पर अभिषेक ने मौका गंवाए बिना उसकी क्लास लगाई।
अभिषेक ने ट्वीट किया था: पीएस2 वाकई फैनटास्टिक है। अभी मेरे पास शब्द नहीं हैं। इतना अभिभूत हूं। पूरी टीम को बधाई। ..और श्रीमती पर काफी गर्व है। यह उनका सर्वश्रेष्ठ है।
पोस्ट के जवाब में इंटरनेट यूजर ने लिखा, आपको होना चाहिए। अब उन्हें ज्यादा फिल्में साइन करने दें और आप आराध्या का ध्यान रखें।
हाल में अजय देवगन की फिल्म भोला में केमियो में दिखने वाले अभिषेक ने इसके जवाब में लिखा, उन्हें साइन करनें दें??? सर, निश्चित रूप से उन्हें कुछ भी करने के लिए मेरी परमिशन की जरूरत नहीं है। खासकर वह काम जो उन्हें पसंद है।
अभिषेक ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं और जब कोई सीमा पार कर जाता है तो उस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हैं।
Tagsएक्टर अभिषेक बच्चनअभिषेक बच्चनऐश्वर्या राय बच्चनऐश्वर्या रायActor Abhishek BachchanAbhishek BachchanAishwarya Rai BachchanAishwarya Rai
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





