मनोरंजन

मशहूर यूट्यूबर Bhuvan Bam पर टूटा दुखों का पहाड़, कोरोना ने छीना सिर से माता- पिता का साया, कही ये बात

jantaserishta.com
13 Jun 2021 8:35 AM IST
मशहूर यूट्यूबर Bhuvan Bam पर टूटा दुखों का पहाड़, कोरोना ने छीना सिर से माता- पिता का साया, कही ये बात
x

देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कई लोगों की जान लेली है। हाल ही में एक और दुखद खबर आई है, मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम से कोविड ने उनके माता-पिता छीन लिए हैं। उनके आई-बाबा का निधन कोरोना के कारण 1 महीने के अंतर में हुआ है। वहीं, अपने पेरेंट्स को खोने के बाद भुवन पूरी तरह टूट गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया है। जिसमें भुवन ने आई-बाबा की फोटोज के साथ उन्हें खोने का दर्द बयान किया है। इस पोस्ट पर कई फैंस उन्हें हिम्मत बनाए रखने के लिए कहते दिखाई दे रहे हैं।

भुवन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर माता-पिता के साथ बिताए हंसते-खेलते लम्हों को याद करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों से ही जाहिर है कि वो अपने आई-बाबा से कितने क्लोज थे। इन तस्वीरों में भुवन के भाई भी नजर आ रहे हैं। वहीं, इन तस्वीरों के साथ भुवन ने कैप्शन में जो बातें कही हैं, उसे पढ़कर हर कोई भावुक हो गया। यहां देखें भुवन द्वारा शेयर किया गया ये पोस्ट-
भुवन ने कैप्शन में लिखा- 'मैंने कोविड की वजह से अपनी दोनों लाइफ लाइन्स को खो दिया। आई और बाबा के बिना कुछ भी पहले जैसा नहीं रहेगा। एक महीने में सब बिखर चुका है। घर, सपने, सबकुछ। मेरी आई मेरे पास नहीं है, बाबा मेपे साथ नहीं हैं। अब शुरू से जीना सीखना पड़ेगा। मन नहीं कर रहा। क्या मैं एक अच्छा बेटा था? क्या मैंने उन्हें बचाने के लिए पूरी कोशिश की? मुझे अब हमेशा इन सवालों के साथ जीना पड़ेगा। मैं उन्हें फिर से देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। काश वो दिन जल्दी आ जाए'।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story