मनोरंजन
हादसे का शिकार हुए मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम, कंधे और पसलियों में लगी चोट
Rounak Dey
23 July 2022 3:16 PM IST

x
इस सीरीज में उनके साथ श्रिया पिलगांवकर दिखाई देंगी। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी।
यूट्यूबर भुवन बाम की गिनती देश के सबसे मशहूर और कमाने वाले यूट्यूबर्स में होती है। भुवन के चाहने वालों के लिए खबर जरूरी है। भुवन बाम एक हादसे में चोटिल हो गए हैं।
भुवन अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'ताजा खबर' की शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुए। भुवन बाम की एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें उनके सीने पर चोट लगी नजर आ रही है।एक्टर के कंधे और पसलियों में काफी चोट आई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भुवन बान शूटिंग कर रहे थे और एक चूक की वजह से उन्हें गंभीर चोट आ गई। दरअसल, वह एक एक्शन सीन करते ही गिर पड़े जिसकी वजह से पसलियों और कंधे में चोट आई। इसके बाद मेकर्स ने शूटिंग कैंसिल करनी चाही लेकिन भुवन ने दवा खाकर अपने हिस्से की शूटिंग को पूरा किया।
PunjabKesari
चोट लगने की घटना पर रिएक्टर करते हुए भुवन बाम ने कहा कि शुक्र की बात है कि ये घटना गंभीर नहीं थी। मैंने भी दवाई खाकर शूटिंग पूरी की ताकि शेड्यूल प्रभावित न हो।
बता दें कि भुवन बाम जल्द ही वेब सीरीज 'ताजा खबर' में लीड रोल निभाते नजर आएंगे। इस सीरीज में उनके साथ श्रिया पिलगांवकर दिखाई देंगी। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी।
Next Story





