मनोरंजन

बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा ने किया खुलासा, कहा- सेक्सुअल हैरेसमेंट...छेड़छाड़

jantaserishta.com
21 Nov 2020 5:00 PM IST
बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा ने किया खुलासा, कहा- सेक्सुअल हैरेसमेंट...छेड़छाड़
x

नई दिल्ली. बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा भसीन (Neha Bhasin) ने अपनी जिंदगी से जुड़ी एक ऐसे तथ्य का खुलासा किया है, जिसे सुनकर आज हर कोई शॉक्ड है. नेहा भसीन की मानें तो वह कई बार यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में नेहा ने बताया कि जब वह 10 साल की थीं, तो हरिद्वार में एक आदमी ने उन्हें पीछे से गलत तरीके से टच किया था. ये हादसा उनके साथ उस वक्त हुआ था, जब वह अपनी मां से कुछ ही दूरी पर खड़ी थीं. नेहा ने बताया कि जब उनके साथ ऐसा हुआ तो हैरान हो गईं और घबराकर दौड़ते हुए अपनी मां के पास चली गईं.

नेहा ने आगे बताया कि इसके कुछ सालों बाद एक बार वह एक हॉल में फिर से यौन शोषण का शिकार हुईं. उन्होंने बताया कि एक आदमी ने एक हॉल में उनके सीने पर गलत तरीके से हाथ लगाय और यह घटना उन्हें अच्छे से याद है.

उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें के-पॉप बैंड के प्रशंसकों ने रेप करने और जान से मारने की धमकी दी थी. नेहा ने कहा कि यह सब तक शुरू हुआ था, जब उन्होंने एक अन्य सिंगर के नजरिए का समर्थन किया था. नेहा कहती हैं कि अब वह इन मामलों में चुप नहीं रहती हैं और पुलिस में शिकायत कर देती हैं.

बता दें, आए दिन नेटिजेंस नेहा को उनके बोल्डनेस के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल करते रहते हैं. इससे तंग आकर नेहा ने हाल ही में एक गाना बनाया है, जिसका नाम है कहंदे रहंदे. इस गाने के जरिए उनका उद्देश्य शेमिंग, सेक्सिज्म और साइबर बुलिंग के प्रति लोगों को उजागर करना है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story