मनोरंजन

मशहूर शायर की हालत नाजुक, मुनव्वर राणा को अब वेंटिलेटर में रखा गया

Nilmani Pal
25 May 2023 7:35 AM IST
मशहूर शायर की हालत नाजुक, मुनव्वर राणा को अब वेंटिलेटर में रखा गया
x

मशहूर शायर मुनव्वर राणा की तबीयत बिगड़ गई है है जिसके चलते उन्हें लखनऊ के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुनव्वर राणा को अपोलो अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट करके वेंटिलेटर पर रखा गया है. उनकी बेटी सुमैया राणा ने देर रात साढ़े तीन बजे वीडियो जारी करते हुए इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उनके पिता मुन्नवर राणा की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही जिसके कारण उन्हें लखनऊ के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया.

राणा की बेटी और सपा नेता सुमैया राणा ने बताया कि उनके पिता का स्वास्थ्य पिछले दो-तीन दिनों से खराब है और डायलिसिस के दौरान उनके पेट में दर्द था जिसके चलते डॉक्टर ने उन्हें एडमिट कर लिया. सीटी स्कैन में आया कि,उनके गॉल ब्लैडर में कुछ दिक्कत है जिसके चलते उसकी सर्जरी की गई. तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो उसके बाद वह वेंटिलेटर सपोर्ट सिस्टम पर चले गए. हालांकि डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं और इन्फेक्शन को कम करने की कोशिश की जा रही है. डाक्टरों ने राणा के लिए अगले 72 घंटे काफी क्रिटिकल बताए हैं.

आपको बता दें कि पिछले साल भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें लखनऊ के एसजीपीजीआई (SGPGI) में एडमिट कराया गया था. राणा किडनी की परेशानी की वजह से डायलिसिस पर चल रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, मशहूर शायर मुनव्वर राणा किडनी की परेशानी की वजह से डायलिसिस पर चल रहे हैं. इससे पहले उनका दिल्ली में भी इलाज हुआ था.

Next Story