मनोरंजन

मशहूर संगीतकार रामलक्ष्मण का निधन

Rounak Dey
22 May 2021 10:43 AM IST
मशहूर संगीतकार रामलक्ष्मण का निधन
x
'हम साथ साथ हैं' (1999) में संगीत दिया।

मशहूर संगीतकार रामलक्ष्मण का निधन हो गया है। शनिवार की सुबह उन्होंने नागपुर में अंतिम सांस ली। रामलक्ष्मण पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

करीब 75 फिल्मों में दिया संगीत
रामलक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था। उन्होंने करीब 75 फिल्मों में संगीत दिया है। इनमें हिंदी के अलावा मराठी और भोजपुरी फिल्में हैं। पहले रामलक्ष्मण 'लक्ष्मण' के नाम से जाने जाते थे। उनके साथ राम की जोड़ी थी और हिंदी सिनेमा जगत में राम-लक्ष्मण मिलकर संगीत देते थे। साल 1976 में फिल्म 'एजेंट विनोद' (1977) में गाना गाने के बाद अचानक राम का निधन हो गया। इसके बाद लक्ष्मण ने अपना पूरा नाम रामलक्ष्मण रख लिया।
सूरज बड़जात्या के साथ जमीं जोड़ी
सूरज बड़जात्या के साथ मिलकर रामलक्ष्मण ने कई हिट दिए। 1988 में फिल्म 'मैंने प्यार किया' से उन्हें बड़ा ब्रेक मिला। फिल्म के गाने सुपरहिट रहे। बाद में उन्होंने सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' (1994) और 'हम साथ साथ हैं' (1999) में संगीत दिया।





Next Story