मनोरंजन

मशहूर संगीतकार महेश कनोडिया का निधन

Admin2
25 Oct 2020 3:47 PM GMT
मशहूर संगीतकार महेश कनोडिया का निधन
x
बड़ी खबर

अहमदाबाद। गुजरात में पाटन लोकसभा सीट से संगीतकार और पूर्व भाजपा सांसद महेश कनोडिया का रविवार सुबह गांधीनगर में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और 83 साल के थे। इस बीच, पीएम नरेंद्र मोदी ने महेश कनोडिया के निधन पर शोक जताया है।पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा कि महेश कनोडिया के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे एक बहुमुखी प्रतिभा संपन्न गायक थे, जिन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिला। एक राजनेता के रूप में भी वे गरीबों और पिछड़ों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहे। हितु कनोडिया से मैंने बात की और उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की।

वहीं, गुजराती फिल्मों के सुपरस्टार नरेश कनोडिया कोरोना संक्रमित होकर अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। इसी दौरान उनके निधन की अफवाह सोशल मीडिया में जोरदार वायरल हो गई। इसके बाद उनके पुत्र हितु कनोडिया ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हम सबके चहेते कलाकार नरेश कनोडिया स्वस्थ हो रहे हैं। कृपा कर किसी तरह की अफवाह ना फैलाएं। भाजपा के पूर्व विधायक नरेश कनोडिया गुजराती फिल्मों के सुपरस्टार हैं तथा गुजराती में उन्होंने सैकड़ों फिल्में की हैं। उनके पुत्र हितु कनोडिया भी गुजराती फिल्मों के कलाकार हैं तथा भाई महेश कनोडिया भी भाजपा के राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं।



Next Story