
x
मैंने प्यार किया, बाजीगर, शूट आउट एट लोखंडवाला, टैक्सी नंबर 911, जुड़वा 2, मुसाफिर, जैसी 100 से अधिक हिट फिल्मों के लिए गाने लिखे थे।
मुंबई: सिनेमाई दुनिया से एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर कवि और गीतकार देव कोहली का निधन हो गया है और 81 की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।अपने करियर के दौरान उन्होंने मैंने प्यार किया, बाजीगर, शूट आउट एट लोखंडवाला, टैक्सी नंबर 911, जुड़वा 2, मुसाफिर, जैसी 100 से अधिक हिट फिल्मों के लिए गाने लिखे थे।
बताया जा रहा है कि अपने आवास पर ही उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक देव कोहली उम्र संबंधी बीमारियों के चलते हाल ही में दो-तीन महीने तक अंधेरी में स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। देव कोहली का अंतिम संस्कार आज मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा।
बता दें कि देव कोहली ने राम लक्ष्मण, अनु मलिक, आनंद-मिलिंद और आनंद राज आनंद सहित कई फेमस संगीतकारों के साथ काम किया था। देव कोहली ने सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' के लिए 'कबूतर जा जा', 'आजा शाम होने आई', 'आते-जाते हंसते गाते', 'कहे तोसे सजना' जैसे सुपरहिट गीत लिखे थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





