मनोरंजन

लता मंगेशकर के निधन से टूटे प्रसिद्ध गीतकार, रोये फूट-फूटकर

Rounak Dey
6 Feb 2022 4:28 PM IST
लता मंगेशकर के निधन से टूटे प्रसिद्ध गीतकार, रोये फूट-फूटकर
x
लता जी के द्वारा गीतों को गाने के कारण ही लोग आज भी उन्हें गुनगुनाते हैं।' यह कहते हुए वह रो पड़े।

लता मंगेशकर अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका निधन हो गया है। आप सभी को बता दें कि उनका अंतिम संस्कार आज शाम 6:30 बजे होने वाला है। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई रवाना हो गए हैं। जी दरअसल वह लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई पहुंच रहे हैं। इइसी के साथ, मुंबई में लता मंगेशकर के घर 'प्रभु कुंज' में अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। यहाँ अम‍िताभ बच्‍चन से लेकर अनुपम खेर, जावेद अख्‍तर, राज ठाकरे, पंकज उधास, संजय लीला भंसाली, श्रद्धा कपूर समेत कई दिग्‍गज लता मंगेशकर के घर उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं। दूसरी तरफ, श‍िवाजी पार्क में भी तैयारियां पूरी हो रही हैं।

जी दरअसल शाम 6:30 बजे श‍िवाजी पार्क में ही लता मंगेशकर का अंतिम संस्‍कार होना है। लता मंगेशकर के निधन से कई सेलेब्स रो पड़े हैं। इसी लिस्ट में शामिल हैं फिल्मों के प्रतिष्ठित एवं प्रसिद्ध गीतकार बुलंदशहर के सिकंदराबाद के मूल निवासी संतोष आनंद। उन्होंने लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि 'दीदी के जाने से हृदय से दुखी हूं, मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। लता जी ने मेरे गीतों को पहचान दी।' आगे उन्होंने कहा कि, 'वह जहां भी रहें वहां से देश और दुनिया पर अच्छे स्वर और शब्दों की वर्षा करती रहें।'
इसी के साथ संतोष आनंद ने कहा कि उनके द्वारा लिखे गए अधिकांश गीतों को लता मंगेशकर ने गाकर एक नई पहचान दी। जी हाँ, उन्होंने कहा- 'लता मंगेशकर ने न केवल मेरे गीतों को पहचान दी, बल्कि इसके माध्यम से मुझे भी एक विशेष पहचान दी। फिल्म शोर, क्रांति, प्यासा सावन आदि फिल्म के गीतों को लता मंगेशकर ने गाया है। लता जी के द्वारा गीतों को गाने के कारण ही लोग आज भी उन्हें गुनगुनाते हैं।' यह कहते हुए वह रो पड़े।


Next Story