
x
नई दिल्ली: सत्यराज तमिल और तेलुगू सिनेमा का जाना-पहचाना नाम हैं. उन्हें 'बाहुबली' में कटप्पा का रोल निभाकर दुनियाभर में लोकप्रियता मिली, हालांकि वे दशकों से साउथ सिनेमा की जैसी फिल्मों में शानदार परफॉर्मेंस देते आ रहे हैं. हिंदी दर्शकों ने उन्हें पहली बार शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में देखा था, लेकिन साल 2015 में जब 'बाहुबली' आई, तो लोगों की जुबां पर सिर्फ एक ही सवाल था- कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?
कटप्पा के रोल से सत्यराज दुनियाभर में मशहूर हो गए. उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'सुपर ह्यूमन वेपन' के प्रमोशन के दौरान हिंदी फिल्मों पर बात की. वे बोले, 'मैं थोड़ी बहुत हिंदी समझ सकता हूं, क्योंकि मेरे कॉलेज के दिनों में तमिलनाडु में हिंदी फिल्में काफी पॉपुलर थीं. खासतौर पर राजेश खन्ना के दौर में. लोग धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा की सभी फिल्में देखते थे.'
सत्यराज हिंदी फिल्मों में अपनी कास्टिंग को याद करते हुए बोले, 'पहली बार मुझे चेन्नई में फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का ऑफर मिला. डायरेक्टर ने पूछा- हिंदी जानते हो? मैंने कहा- हां सर, जानता हूं. फिर रोहित सर ने कहा- हिंदी में कुछ बोलिए. मैंने कहा- बदला, बदला, बदला. ईमानदारी से कहूं, तो मैंने तमिल में कुछ हिंदी रीमेक किए हैं.'
सत्यराज ने 'हुकूमत' के रीमेक में धर्मेंद्र का किरदार निभाया था और 'त्रिशूल' के तमिल रीमेक में संजीव कुमार का किरदार प्ले किया था. वे सलमान खान और शाहरुख खान से तुलना पर बोले, 'मैं एक व्यस्त कैरेक्टर आर्टिस्ट हूं. मेरी तरह वसंत रवि हैं, जिन्होंने 'जेलर' में काम किया है. हम बिजी आर्टिस्ट हैं, लेकिन शाहरुख खान और सलमान खान वाली बात नहीं है.'
सत्यराज अपनी अगली फिल्म 'सुपर ह्यूमन वेपन' को लेकर बोले, ' मुझे आश्चर्य है कि निर्माता मंसूर ने इसे कैसे मुमकिन बनाया. निर्माता-निर्देशक ने कहा कि यह 'पठान' जैसा रोल होगा. मैंने वैसी ही एक्टिंग की है, जैसी दूसरी फिल्मों में करता आया हूं.' बता दें कि 'सुपर ह्यूमन वेपन' में सत्यराज ने बेहद दमदार रोल निभाया है, जिसकी झलक इसके टीजर में मिल गई है.
Next Story





