मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल की हालत गंभीर

Harrison Masih
28 Nov 2023 10:29 AM GMT
मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल की हालत गंभीर
x

मुंबई : मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल (62) की हालत गंभीर है। वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। रोहित कई सालों से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे और उन्हें साल 2010 में दिल का दौरा पड़ा था। तब उनकी आपातकालीन एंजियोप्लास्टी हुई थी। वो ठीक भी हो गए थे लेकिन अब दोबारा उनका स्वास्थ्य खराब रहने लगा है। वे कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। रोहित के एक करीबी दोस्त ने बताया कि अचानक ही उनकी तबीयत खराब हो गई..और वो बेहोशी की हालत में जा रहे थे।

उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें पेसमेकर से सात झटके दिए, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं आया। इसके बाद उन्हें मेदांता ले जाया गया जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है। इससे पहले उन्हें मूलचंद अस्पताल ले जाया गया था। सब लोग रोहित को ‘गुड्डा’ कहकर बुलाते हैं और हम जानते हैं कि वे एक फाइटर हैं लेकिन इस बीमारी ने उनके मन और तन दोनों पर गहरा असर डाला है।

हम सब उनके लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। पिछले साल नवंबर में भी रोहित को गंभीर हालत में मेदांता में भर्ती कराया गया था। वहां उनसे मिलने उनके पुराने दोस्त और एक्टर अर्जुन रामपाल भी पहुंचे थे।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story