मनोरंजन

नहीं रहे मशहूर कंपोजर सपन सेनगुप्ता, म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर

Rounak Dey
18 Oct 2022 2:25 PM IST
नहीं रहे मशहूर कंपोजर सपन सेनगुप्ता, म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर
x
इस जोड़ी ने कई टीवी सीरियल्स का म्यूजिक भी कंपोज किया था।
म्यूजिक इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। संगीत निर्देशक सपन सेनगुप्ता का निधन हो गया है। वह 90 वर्ष के थे। सपन पिछले लंबे वक्त से काफी बीमार चल रहे थे और शनिवार को मुंबई के पवई में आवास पर उनका निधन हो गया। दिग्गज के निधन म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ी क्षति हुई है। स्टार्स और फैंस सोशल मीडिया पर दिवंगत को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
सपन सेनगुप्ता की जोड़ी दिवंगत म्यूजिक कंपोजर जगमोहन बख्शी के साथ खूब जमी थी और दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार भी दिया था। दोनों ने मिलकर 60 और 70 के दशक की कई फिल्मों का संगीत दिया था।
सपन सेनगुप्ता दिवंगत बंगाली निर्देशक पंकज मलिक के शिष्य रहे हैं। उन्होंने बचपन में पंकज से संगीत सीखा थाय़ इसके बाद साल 1957 में वह मुंबई आ गए थे। सपन-जगमोहन की जोड़ी ने 61 हिंदी फिल्मों, 20 पंजाबी फिल्मों, सात बंगाली फिल्मों और पांच भोजपुरी फिल्मों का म्यूजिक कंपोज किया था। इसके अलावा इस जोड़ी ने कई टीवी सीरियल्स का म्यूजिक भी कंपोज किया था।

Next Story