मनोरंजन

मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर और उनकी मां ने ली कोरोना वैक्सिन... देखें PHOTOS

Ritisha Jaiswal
8 March 2021 7:52 PM IST
मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर और उनकी मां ने ली कोरोना वैक्सिन... देखें PHOTOS
x
बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर और उनकी मां का एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर और उनकी मां का एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जॉनी लीवर ने अपने ट्विटर हैंडल से कई फोटो शेयर की जिसमें वह अपनी मां के साथ कोरोना वैक्सिन लेते हुए नजर आ रहे हैं. जॉनी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मेरी माँ और मैंने कल वैक्सीन ली. जॉनी लीवर के इस ट्वीट पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं

जॉनी लीवर के वीडियो को शेयर कर कोरोना के लिए भी मैसेज दिया गया है. कैप्शन में लिखा गया है: "'वैक्सीन लेने तक डोंट टच मी... मेरे बच्चों जैमी और जेस्सी लीवर के साथ." बता दें कि जैमी लीवर ने इससे पहले अपने पिता जॉनी लीवर संग भी कॉमेडी वीडियो बनाया था. बता दें कि जैमी लीवर ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में बतौर स्टैंडअप कॉमेडियन की थी. उन्होंने बॉलीवुड में 'किस किस को प्यार करूं' और हाउसफुल 4 जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने इन फिल्मों में क्रमश: चंपा और गिगली का किरदान निभाया था. बता दें कि जैमी लीवर सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं और अपने नए-नए वीडियो के जरिए फैन्स का मनोरंजन करती हैं.










Next Story