मनोरंजन

शर्टलेस दिखे मशहूर कोरियोग्राफर, पत्नी ने शेयर की बेडरूम का वीडियो वायरल

Nil dhankar
8 Oct 2021 10:03 PM IST
शर्टलेस दिखे मशहूर कोरियोग्राफर, पत्नी ने शेयर की बेडरूम का वीडियो वायरल
x

सितारे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इस बीच कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ( choreographer Punit Pathak) का एक बेडरूम वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पुनीत की पत्नी निधि मूनी सिंह (Nidhi Moony Singh) ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दरअसल निधि ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में पुनीत पाठक अपने बेडरूम में शर्टलेस बैठे खाना खाते हुए दिख रहे हैं। वहीं उनके हाथ में एक दुपट्टा है, जो निधि का है। पुनीत इस दुपट्टे को बेहद रोमांटिक अंदाज से खींच रहे हैं। इस वीडियो के साथ निधि ने शेरशाह का गाना 'राता लंबिया' बैकग्राउंड में लगाया है।

बिग बॉस ओटीटी में नजर आए थे पुनीत

याद दिला दें कि हाल ही में पुनीत पाठक, बिग बॉस ओटीटी में बतौर गेस्ट नजर आए थे। पुनीत शो में अपने कोरियोग्राफर दोस्त निशांत भट्ट को सपोर्ट करने पहुंचे थे। याद दिला दें कि पुनीत पाठक ने साल 2019 में 'खतरों के खिलाड़ी 9' को जीता था। इसके साथ ही पुनीत बतौर एक्टर भी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

2020 में हुई शादी

गौरतलब है कि निधि और पुनीत साल 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे। 11 दिसंबर 2020 को निधि- पुनीत एक दूसरे के हो गए थे। दोनों ने शादी के पहले एक दूसरे को डेट भी किया था। दोनों की मुलाकात एक डांस रियलिटी शो में हुई थी और शादी के पहले दोनों ने करीब ढाई साल डेटिंग की थी। सोशल मीडिया पर कपल अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करता रहता है, जिसे फैन्स पसंद करते हैं।


Next Story