मनोरंजन

एमएस धोनी फैन हुई मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान, सोसल मिडिया पर वायरल PHOTO

Tara Tandi
27 July 2021 12:04 PM IST
एमएस धोनी फैन हुई मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान, सोसल मिडिया पर वायरल  PHOTO
x
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन आज भी वो हर किसी के फेवरेट हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन आज भी वो हर किसी के फेवरेट हैं. अब तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी लोग उनके फैन होने लगे हैं.

धोनी ने फराह खान के साथ शूट किया विज्ञापन

दरअसल सोशल मीडिया पर धोनी (MS Dhoni) की कुछ फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं. इस तस्वीर में वो भारतीय टीम की रेट्रो जर्सी में दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं इन तस्वीरों में धोनी के साथ बॉलीवुड की मशहूर क्रिकेट कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) भी देखी जा सकती हैं.

एमएस धोनी की मुरीद हुईं फराह खान

फराह खान (Farah Khan) ने धोनी के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है और बताया है कि क्यों वो धोनी की फैन बन गई हैं. उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'धोनी के लिए आज मैंने एक विज्ञापन को डायरेक्ट किया. यह कितने शानदार इंसान हैं. बिल्कुल समय पर आने वाले, बिल्कुल जमीन से जुड़े हुए. इन्होंने क्लाइंट्स से लेकर सभी स्पॉट ब्वॉय के साथ तक हंस कर फोटो खिंचवाई. मैं भी अब इनकी फैन हो गई हूं'.फराह खान (Farah Khan) के इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया. उन्होंने लिखा, 'धोनी बेस्ट हैं'.

माही-रणवीर की तस्वीरें हुई थी वायरल

इससे पहले एमएस धोनी (MS Dhoni) की बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थीं. धोनी और रणवीर को मुंबई (Mumbai) में ऑल-स्टार्स फुटबॉल वॉर्म-अप मैच के दौरान स्पॉट किया गया था. तस्वीरों और वीडियोज में धोनी और रणवीर एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे थे. रणवीर कई बार कह चुके हैं कि वो माही के बहुत बड़े फैन हैं. इस दोनों सेलेब्रिटीज की फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.


Next Story