मनोरंजन

मशहूर कोरियोग्राफर और एक्टर पुनीत पाठक ने लिए मंगेतर निधी संग सात फेरे, वायरल हुई photo

Neha Dani
12 Dec 2020 4:50 AM GMT
मशहूर कोरियोग्राफर और एक्टर पुनीत पाठक ने लिए मंगेतर निधी संग सात फेरे, वायरल हुई photo
x
बीती रात 'खतरों के खिलाड़ी 9' के विनर पुनीत पाठक दूल्हा बनकर घोड़ी चढ़ गए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बीती रात 'खतरों के खिलाड़ी 9' के विनर पुनीत पाठक दूल्हा बनकर घोड़ी चढ़ गए। एक शानदार समारोह में पुनीत पाठक ने अपनी मंगेतर निधी मूनी सिंह के साथ सात फेरे ले लिए हैं। शादी के बाद पुनीत पाठक और उनकी पत्नी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रही हैं। तस्वीरों में कहीं पुनीत पाठक शादी की रस्में निभा रहे हैं तो कहीं पर वो दूल्हा बनकर पोज दे रहे हैं।कुछ इस अंदाज में दिखीं पुनीत पाठक की दुल्हनिया





शादी के दौरान पुनीत पाठक की दुल्हनिया निधी पिंक कलर के लहंगे में नजर आईं। जिसके साथ उन्होंने हैवी गोल्ड ज्वैलरी कैरी की थी। शादी के जोड़े में निधी किसी रियासत की राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं।





अपनी शादी में पुनीत पाठक ने बेबी पिंक कलर की शेरवानी पहनी है। सिर पर सेहरा बांधे पुनीत पाठक दुल्हा बनकर बहुत जंच रहे हैं।




शादी के मंडप में निधी के साथ पोज देते नजर आए पुनीत पाठक
शादी की रस्मों के दौरान पुनीत पाठक और निधी कैमरे के आगे पोज देना नहीं भूले। शादी के मंडप में बैठकर भी टीवी के इस जोड़े ने खूब तस्वीरें क्लिक करवाईं। Also Read - हिना खान के लिए रॉकी जायसवाल ने भेजा खास मैसेज, आ रही है लेडीलव की याद




सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
पुनीत पाठक ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं। शेयर करने के कुछ समय में ही पुनीत पाठक की ये तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
दोनों के चेहरे पर दिखी खुशी
इस तस्वीर में पुनीत पाठक और उनकी पत्नी दोनों के चेहरे पर बड़ी ही प्यारी स्माइल नजर आ रही है। इन तस्वीरों को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि पुनीत और निधी ने अपनी शादी के हर लम्हे को इंजॉय किया है।




फैंस दे रहे हैं पुनीत पाठक (Punit Pathak ) को बधाई
शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस के बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। बीती रात से ही फैंस पुनीत पाठक को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके उज्लव भविष्य की कामना कर रहे हैं।




निधी के साथ शादी की रस्में निभाते दिखे पुनीत पाठक
मंडप में पुनीत पाठक और निधी साथ बैठकर शादी की सभी रस्मों को निभाते दिखे। इस तस्वीर में भी पुनीत पाठक, निधी के साफ पूजा करते नजर आ रहे हैं। Also Read - 'अनुपमा' में आएगा सबसे बड़ा ट्विस्ट, घरवालों के सामने होगा वनराज के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भंडाफोड़




जब पुनीत पाठक (Punit Pathak ) और निधी (Nidhi Moony Singh) ने लिए सात फेरे
शादी की रस्मों के दौरान पुनीत पाठक ने निधी का हाथ ताम कर सात फेरे लिए। तस्वीर में पुनीत पाठक, निधी के पीछे पीछे चलते नजर आ रहे हैं।
पुनीत पाठक (Punit Pathak ) ने भरा निधी (Nidhi Moony Singh) की मांग में सिंदूर




इस तस्वीर में पुनीत पाठक, निधी की मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में एक साथ बैठा ये नया नवेला जोड़ा बड़ा ही प्यारा लग रहा है।
निधी की आंखों में खोए नजर आए पुनीत पाठक (Punit Pathak)
शादी की रस्मों के दौरान पुनीत पाठक और निधी एक दूसरे की आंखों में खोए नजर आए। पुनीत पाठक की ये रोमांटिक तस्वीर फैंस को बहुत पसंद आ रही है।


Next Story