मनोरंजन

चर्चित भोजपुरी गीतकार का निधन

Ritisha Jaiswal
19 April 2021 12:35 PM GMT
चर्चित भोजपुरी गीतकार का निधन
x
भोजपुरी फिल्मों व एकल गीतों के चर्चित गीतकार श्याम देहाती का निधन हो गया है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भोजपुरी फिल्मों व एकल गीतों के चर्चित गीतकार श्याम देहाती का निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद से उनका गोरखपुर में इलाज चल रहा था। गायक व अभिनेता खेसारी लाल यादव ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि श्याम देहाती के लिखे गीत उनके हमेशा हमारे बीच होने का एहसास दिलाते रहेंगे।

साल 2007 में फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' से बतौर गीतकार भोजपुरी फिल्म जगत में डेब्यू करने वाले श्याम देहाती के पास इस फिल्म के हिट होने के बाद काम का अंबार लग गया था। दर्जनों फिल्मों में गीत लिखने के बाद उन्होंने फिल्मों में संगीत देने का भी काम किया। और तीन साल पहले वह फिल्म 'रानी दिलबर जानी' से हीरो भी बन गए थे।

फिल्म 'रानी दिलबर जानी' में भोजपुरी इंडस्ट्री की आठ बड़ी नायिकाओं ने एक साथ काम किया था जिसमें शामिल रहीं, रानी चटर्जी, पाखी हेगड़े, मोनालिसा, अंजना सिंह, अर्चना सिंह, सीमासिंह व आम्रपाली दुबे। श्याम देहाती को उम्मीद थी कि इस फिल्म से वह भी भोजपुरी के दूसरे गायकों व गीतकारों की तरह बड़ा नाम बन जाएंगे और उनकी किस्मत पलट जाएगी। पर ऐसा हो नहीं सका।


Next Story