मनोरंजन
रेड बॉर्डर वाली साड़ी में मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस ने 'बलमा बिहारवाला' पर बनायी रील, फैंस बोले- 'परी लग रही हो'
jantaserishta.com
3 May 2024 1:58 PM IST

x
देखें वीडियो.
मुंबई: 'निरहुआ हिंदुस्तानी', 'राजा बाबू' और 'आशिकी' में अपने काम के लिए मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने शुक्रवार को 'बलमा बिहारवाला' ट्रैक पर लिप-सिंक करते हुए एक रील शेयर की।
37 वर्षीय एक्ट्रेस अक्सर इंस्टाग्राम पर मजेदार वीडियो शेयर करती रहती हैं। लेटेस्ट रील में वह खेसारी लाल यादव द्वारा गाए गाने 'बलमा बिहारवाला' पर लिप-सिंक करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आम्रपाली को रेड बॉर्डर की क्रीम कलर की साड़ी पहने हुए देखा जा सकता है, उन्होंने साथ में एक गोल्डन चोकर हार और मैचिंग झुमके पहने हुए हैं।
रील वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "बलमा बिहारवाला।" वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस ने जमकर तारीफ की, एक ने लिखा, "परी की तरह दिख रहे हो" प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो, आम्रपाली जल्द ही प्रदीप पांडे और संचिता बनर्जी स्टारर 'कभी खुशी कभी गम' में दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है और निर्माता निशांत उज्जवल हैं। इसके अलावा, उनके पास 'गबरू', 'वीर योद्धा महाबली' और 'निरहुआ चलल ससुराल 3' भी हैं।
Tagsआम्रपाली दुबेभोजपुरी एक्ट्रेसभोजपुरी एक्ट्रेस रीलAmrapali DubeyBhojpuri ActressBhojpuri Actress Reel
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





