मनोरंजन
फेमस एक्ट्रेस की भाभी चारु असोपा ने करवाया फोटोशूट, राजस्थानी लहंगे में दिखीं चांद जैसी खूबसूरत
Shubhra Nandy
15 April 2021 3:44 PM IST

x
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी और टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा इन दिनों अपने होमटाउन 'बीकानेर'(Bikaner) में हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी और टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा (Charu Asopa) इन दिनों अपने होमटाउन 'बीकानेर'(Bikaner) में हैं। चारु सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। आखिरी बार अकबर का बल बीरबल शो (Akbar Ka Bal...Birbal) में नजर आने वाली चारु ने त्योहारों के इस माहौल में राजस्थानी लोगों का खास त्यौहार 'गणगौर' (Gangaur) मनाया है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
दरअसल चारु आसोपा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में चारु पिंक और ब्लू कलर के राजस्थानी लहंगे में नजर आ रही हैं। लहंगे के साथ चारु ने भारी ज्वेलरी और हाथों में चूड़ा भी पहना हुआ है।
तस्वीरों के साथ जान्हवी ने कैप्शन में लिखा -हैप्पी गणगौर सभी खूबसूरत महिलाओं को। तस्वीरों में चारु सभी रीति रिवाजों के साथ पूजा करती दिख रही हैं। चारु की ये तस्वीरें फैन्स को भी खूब पसंद आ रही हैं।
चारू लंबे समय बाद बीकानेर में अपने परिवार और दोस्तों के साथ फिर से एकजुट हुई हैं। जबकि इस साल चारू ने पति राजीव के साथ यात्रा की थी, लेकिन वो इस बार उनके साथ शामिल नहीं हो सके।
आपको बता दें चारू असोपा और राजीव सेन की शादी 16 जून 2019 में हुई थी। चारू और राजीव की मुलाकात अपनी शादी के कुछ समय पहले ही हुई थी, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। कपल ने साल 2018 की शुरुआत में ही अपने रिश्ते को पब्लिकली कबूल किया था।
दोनों की शादी गोवा में राजस्थानी और बंगाली दोनों रीति-रिवाज से हुई थी। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही चारू और राजीव के रिश्ते में तनाव की खबरें आने लगी थीं। दावा किया जा रहा था कि दोनों जल्द ही अलग हो सकते हैं।
लेकिन इन तमाम खबरों के बीच राजीव और चारू ने अपने रिश्ते को संभाला और आज दोनों अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। कपल सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करता रहता है, जिस पर फैंस हमेशा प्यार लुटाते हैं। चारु असोपा और राजीव सेन टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में से एक हैं।
बीते दिनों खबरें थी कि सुष्मिता सेन बुआ बनने वाली हैं। बताया गया कि राजीव और चारू अपने बच्चे की प्लानिंग कर रहे है। मॉडल और एक्टर राजीव सेन ने अपने फैमिली को आगे बढ़ने की प्लानिंग कर ली है। राजीव ने कहा कि शादी सिर्फ मेरी पत्नी और मेरे बारे में नहीं है, बल्कि भविष्य में होने वाले हमारे बच्चों के बारे में भी है। जब वक्त सही होगा तो हम जाहिर तौर पर उस जोन में जाएंगे।
Next Story





