मनोरंजन

TV इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर नमन शॉ की वाइफ ने बेबी बॉय को दिया जन्म, 2017 में रचाई थी शादी

Neha Dani
25 Feb 2021 4:37 AM GMT
TV इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर नमन शॉ की वाइफ ने बेबी बॉय को दिया जन्म, 2017 में रचाई थी शादी
x
मेरी मां ने कोलकाता से उड़ान भरी है और नेहा की मां हमारी मदद करने के लिए पुणे से आ रही हैं।”

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर नमन शॉ (Naman Shaw) ने 8 साल की लंबी डेटिंग के बाद अपनी गर्लफ्रेंड नेहा मिश्रा (Neha Mishra) के साथ साल 2017 में शादी रचाई थी। शादी के करीब तीन साल बीत जाने के बाद ये कपल अब पैरेंट्स बन गया है। नेहा मिश्रा ने 24 फरवरी 2021 को बेबी बॉय को जन्म दिया है। हाल ही में, नमन शॉ ने पापा बनने के बाद बातचीत की है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

पहले आइए आपको इस कपल की लव स्टोरी के बारे में बता देते हैं। 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ एक इंटरव्यू में, नमन शॉ ने खुलासा किया था कि वह और उनकी पत्नी नेहा मिश्रा शॉ कब और कहां मिले थे? उन्होंने कहा बताया कि, 'हम पहली बार अपने टीवी शो के सेट पर मिले थे, जहां नेहा ने मज़े की खातिर कैमियो किया। हमने इसे तुरंत हिट कर दिया और अच्छे दोस्त बन गए। पिछले आठ वर्षों में, हमारा बंधन और भी मजबूत हुआ, हम और एक-दूसरे के पास आते गए। लगभग चार महीने पहले, मुझे एहसास हुआ कि मैं नेहा के बिना अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकता। इन सभी वर्षों में, मैंने उसे कभी भी एक जीवनसाथी के रूप में नहीं देखा था। वह सिर्फ मेरी सबसे अच्छी दोस्त थी। मुझे लगता है कि वह एक स्टार्क है। हमारी लव स्टोरी और फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में किरदारों के बीच समानता है। मैंने आखिरकार अपनी अंजलि (काजोल) के किरदार को फिल्म की तरह ही अपने सबसे अच्छे दोस्त में पाया।' 23 नवंबर 2017 को नमन शॉ और नेहा मिश्रा की शादी कोलकाता में हुई बंगाली रीति रिवाज से हुई थी। इस शादी में सिर्फ फैमिली और फ्रेंड्स शामिल हुए थे। शादी में नमन ने सिल्वर वर्क वाली गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी, वहीं नेहा ने मैरून एंड पिंक कलर का लहंगा पहना था। कुल मिलाकर ये कपल अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रहा था।
अब आइए आपको बताते हैं कि नमन शॉ ने आखिर क्या कहा है। दरअसल, 'ईटाइम्स' के साथ बातचीत में नमन शॉ ने बताया कि, "नेहा 12 घंटे लेबर पेन में थी और उसकी डिलीवरी सामान्य थी। मैं उसके साथ था। मैं सोच भी नहीं सकता कि एक मां अपने बच्चे के लिए क्या करती है। लेकिन इसके अंत में, जब आप अपने बच्चे को देखते हैं तो सब कुछ भूल जाते हैं। हम दोनों एक स्वस्थ बच्चा चाहते थे और इसके लिए भगवान के आभारी हैं।"
नमन शॉ पापा बनने के बाद बेहद खुश हैं। उन्होंने प्रेग्नेंसी में अपनी पत्नी व बच्चे की देखभाल के बारे में बात करते हुए कहा कि, "ऐसा महसूस होता है कि मैं पिछले नौ महीनों से बच्चे की देखभाल कर रहा हूं। यह महसूस होता है कि मैं उसे इन सभी महीनों से जानता हूं।" बेबी के नाम को लेकर नमन कहते हैं, "हम अभी सभी नामों के बारे में सोच रहे हैं, जिन्हें हमने नक्षत्र और कुंडली के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया था। हमारे दोनों परिवार सुपर एक्साइटेड हैं। मेरी मां ने कोलकाता से उड़ान भरी है और नेहा की मां हमारी मदद करने के लिए पुणे से आ रही हैं।"


Next Story