
x
Entertainment मनोरंजन : प्रोड्यूसर एकता कपूर टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ वापस लेकर आ रही हैं। साल 2000 में शुरू हुआ यह सीरियल लगभग आठ साल तक चला था। इस सीरियल ने टीआरपी के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
नए सीजन में भी पुराने सीरियल की कास्ट नजर आ सकती है। जानिए, कब टीवी पर दर्शक इस सीरियल को देख पाएंगे? और कौन सा नामी बॉलीवुड एक्टर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में कैमियो करने वाला है। इस दिन टीवी पर आएगा सीरियल साल 2000 में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ 3 जुलाई को लॉन्च किया गया था। ऐसे में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी दिन फिर से सीजन 2 भी रिलीज हो सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार 3 जुलाई 2025 ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की रिलीज डेट होगी। इस सीरियल को एकता कपूर प्रोड्यूस करती हैं। खबर है कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में एकता कपूर के पिता और बॉलीवुड के नामी एक्टर जितेंद्र एक कैमियो रोल में नजर आएंगे। यह रोल कैसे होगा, इस बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं है।
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में स्मृति ईरानी ही तुलसी विरानी का आइकॉनिक रोल फिर निभाएंगी, यह बात कई मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई है। लेकिन प्रोडक्शन की तरफ से अभी कोई पुष्टि इस बात को लेकर नहीं हुई है। हाल ही में एकता कपूर के जन्मदिन की पार्टी में सीरियल की पुरानी स्टार कास्ट से जुड़े कई एक्टर्स भी नजर आए थे। पहले सीरियल में मौनी रॉय, रोनित रॉय, जया भट्टाचार्य जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आए थे।
Tagsसासबहूटीवीपारिवारिकड्रामासीजनSaasBahuTVFamilyDramaSeasonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





