मनोरंजन

ऋषि कपूर की चौथी पुण्यतिथि पर भावुक हुए परिजन और फैंस

Mohammed Raziq
30 April 2024 1:41 PM IST
ऋषि कपूर की चौथी पुण्यतिथि पर भावुक हुए परिजन और फैंस
x
मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने आज मंगलवार (30 अप्रैल) को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऋषि की चौथी डेथ एनिवर्सरी पर उनके परिवार वाले और फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऋषि की तस्वीरें और वीडियो क्लिप शेयर की जा रही हैं। ऋषि की पत्नी एक्ट्रेस नीतू सिंह और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी उन्हें याद कर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके साथ बचपन की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है।
रिद्धिमा ने लिखा, “जिन्हें हम प्यार करते हैं वे दूर नहीं जाते, वे हर दिन हमारे साथ चलते हैं। फॉरएवर मिस यू सो मच।” नीतू ने रिद्धिमा की इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पर रीशेयर किया है। रिद्धिमा के पति भरत साहनी ने भी अपने हैंडल पर एक फैमिली तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनकी बेटी समारा अपने मामा रणबीर कपूर, नाना ऋषि, नानी नीतू और कृष्णा राज कपूर के साथ पोज देती नजर आईं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हर याद के लिए आभारी हूं। आपकी गैरमौजूदगी गहराई से महसूस की जाती है।”
निताशा नंदा सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी ऋषि को श्रद्धांजलि अर्पित की। फैमिली फ्रेंड शानू शर्मा ने ऋषि की फिल्म के सेट से उनकी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की। बता दें कि ऋषि का 30 अप्रैल 2020 को 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वे ल्यूकेमिया से पीड़ित थे। वे अपने इलाज के लिए काफी समय तक न्यूयॉर्क में भी रहे थे।
Next Story