मनोरंजन
तू-तू, मैं-मैं के बीच साथ-साथ नजर आईं फाल्गुनी पाठक और नेहा कक्कड़, स्टेज पर किया डांडिया
Rounak Dey
25 Sept 2022 4:05 PM IST

x
ये गाना 19 सितंबर को रिलीज हुआ था।
बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों दो सिंगर नेहा कक्कड़ और फाल्गुनी पाठक के बीच काफी गर्मा गर्मी का माहौल देखा जा रहा है, जिसका कारण है नेहा का नया गाना 'ओ सजना' । दरअसल, ये गाना 90 के दशक की फेमस सिंगर फाल्गुनी पाठक के गाने 'मैंने पायल है छनकाई' का रिमिक्स वर्जन बनाया गया है। ऐसे में फाल्गुनी पाठक ने नेहा पर निशाना साधा। फाल्गुनी पाठक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ कमेंट्स शेयर किए थे, जिसमें नेहा को ट्रोल किया गया। वहीं फाल्गुनी ने एक इंटरव्यू में गाने पर अपना रिएक्शन दिया था। सिंगर ने कहा है कि गाने को देखने के बाद उन्हें केवल उल्टी आना बाकी था। इन सबके बीच अब नेहा और फाल्गुनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे दोनों एक साथ की मंच पर नजर आ रही हैं।
इंडियन आइडल सीजन 13 में आएंगी नजर
दरअसल, सोनी टीवी पर इंडियन आइडल सीजन 13 की शुरुआत हो चुकी है। अब इस शो का एक प्रोमो वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमे कंटेस्टेंट्स के साथ नेहा कक्कड़, फाल्गुनी पाठक, हिमेश रेशमिया, आदित्य नारायण भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में नेहा कक्कड़ कहती हैं- 'बहुत ही अच्छा दिन है आज। थिएटर राउंड है। इसकी शुरुआत हम माता रानी का नाम लेकर करें उससे ज्यादा खूबसूरत कुछ और नहीं हो सकता और हमारे बीच लेजेंड्री फाल्गुनी पाठक मैम आई हैं। इसके बाद सभी डांडिया डांस करने लगते हैं। वहीं फाल्गुनी 'गरबा' सॉन्ग गाती हैं जिसपर सब डांस करते हैं। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा है- सॉन्ग को फेमस करने के लिए क्या करते हैं ये लोग....।
गाने में नेहा कक्कड़ संग धनश्री वर्मा भी आई नजर
बता दें नेहा कक्कड़ के 'ओ सजना' गाने में धनश्री वर्मा और प्रियांक शर्मा को कास्ट किया गया हैं। म्यूजिक तनिष्क बागची का है और इसके बोल जानी ने लिखे हैं। ये गाना 19 सितंबर को रिलीज हुआ था।
Next Story





