मनोरंजन
'बिग बॉस ओटीटी 2' शीज़ान के बारे में बात करते हुए भावुक हुईं फलक नाज
jantaserishta.com
28 Jun 2023 4:46 PM IST

x
मुंबई: 'बिग बॉस ओटीटी 2' में शामिल अभिनेत्री फलक नाज ने शो में अपने भाई शीज़ान खान की सह-अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत के बाद जेल जाने की परेशानी भरी जिंदगी के बारे में बताया।
शो के लेटेस्ट एपिसोड में भावुक होते हुए फलक ने अपने भाई के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसेे उनके भाई के जेल जाने के बाद उनके परिवार को मानसिक परेशानी झेलनी पड़ी़। फलक ने कहा, मैं कभी भी अपने परिवार के साथ खड़े होने और उसकी रक्षा करने का श्रेय नहीं लेती। फलक ने साझा किया कि छोटा भाई शाबी केवल शीज़ान के बारे में पूछता रहता था, जब वह सलाखों के पीछे था। वह और उसका परिवार शबी को यह नहीं बता सके कि शीज़ान कब वापस आएगा।
उन्होंने आगे कहा कि, एक बार शबी, शीज़ान से मिलने जेल गए थे। शबी ने खिड़की की दूसरी तरफ रहकर शीज़ान से फोन पर बात की थी और रोते हुए उन्होंने शीज़ान से पूछा था कि तुम घर कब आ रहे हो। फलक ने कहा कि लोग कहते रहते हैं कि इसके कर्म ही खराब हैं। इंसानियत बिल्कुल नहीं बची है। कुछ लोग तो यहां तक कहते हैं कि मैं यहां शो में अपने परिवार की छवि चमकाने आई हूं। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





