मनोरंजन

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को लेकर फेक न्यूज वायरल, बॉयफ्रेंड से सगाई के लगने लगे अनुमान

Admin2
31 Aug 2023 4:08 AM GMT
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को लेकर फेक न्यूज वायरल, बॉयफ्रेंड से सगाई के लगने लगे अनुमान
x

फाइल फोटो

खूबसूरत एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर चर्चा में रहती हैं।
मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर चर्चा में रहती हैं। जाह्नवी कपूर कभी उनकी फिल्मों की वजह से खबरों में रहती हैं तो कभी उनके फोटोज-वीडियोज वायरल होते हैं। जाह्नवी कपूर की लव लाइफ भी कई बार सुर्खियों में रही है और इस बार बात एक कदम और आगे बढ़ गई। जाह्नवी कपूर के बारे में कहा जा रहा है कि गुपचुप तरीके से उन्होंने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग सगाई कर ली है।
दरअसल हाल ही में जाह्नव कपूर, तिरुपति मंदिर के दर्शन के पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस संग उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी मौजूद थे। जाह्नवी कपूर ने पर्पल और सिल्वर कलर की साड़ी पहनी हुई थी और इसके साथ ही उन्होंने पर्ल इयर रिंग्स कैरी किए थे। वहीं जाह्नवी कपूर ने इस दौरान रिंग फिंगर में डायमंड रिंग पहनी थी। वहीं शिखर पहाड़िया, ट्रेडिशनल व्हाइट वेष्टि और अंगवस्त्र में दिखाई दिए।
जाह्नवी और शिखर के फोटोज वीडियो कुछ ही वक्त में वायरल हुए और कहा जाने लगा कि उन्होंने सगाई कर ली है। जाह्नवी की डायमंड रिंग के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने यही अंदाजा लगाया। हालांकि ये सब फेक न्यूज है। 'सियासत.कॉम' ने एक सूत्र के हवाले से इन सब को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है। याद दिला दें कि इससे पहले भी शिखर संग जाह्नवी कपूर कई बार नजर आ चुकी हैं।
बात जाह्नवी कपूर के करियर की करें तो आखिरी बार वो फिल्म बवाल में नजर आई थीं। फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया था, जिसे दर्शकों से मिक्स रिस्पॉन्स मिला। वहीं जाह्ववी कपूर, जल्दी ही 'मिस्टर और मिसेज माही' में नजर आएंगी। फिल्म में जाह्नवी क्रिकेट खेलती दिखेंगी। इसके अलावा वो जूनियर एनटीआर संग तेलुगू फिल्म देवारा और हिंदी फिल्म 'उलझ' में भी नजर आएंगी।
Next Story