मनोरंजन

पिता बनने की ख़ुशी जाहिर करते हुए रणबीर कपूर ने कहा....

Tulsi Rao
22 Feb 2023 5:29 PM GMT
पिता बनने की ख़ुशी जाहिर करते हुए रणबीर कपूर ने कहा....
x

फाइल फोटो


रणबीर कपूर ने बतौर पिता अपनी नई भूमिका के बारे में बात की
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तू झूठी, मैं मक्कार' का प्रमोशन कर रहे हैं। इसमें उन्होंने अपनी बेटी राहा के जन्म के बारे में बात की है। उन्होंने यह भी कहा कि बेटी के पास हमेशा रहना चाहते हैं। रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अलावा श्रद्धा कपूर की अहम भूमिका है। दोनों पहली बार साथ नजर आ रहे हैं।
रणबीर कपूर ने बतौर पिता अपनी नई भूमिका के बारे में बात की है
अब एक प्रमोशनल इवेंट में रणबीर कपूर ने बतौर पिता अपनी नई भूमिका के बारे में बात की है। दरअसल रणबीर कपूर को 6 नवंबर को बेटी राहा पैदा हुई है। रणबीर कपूर ने अपनी आगामी फिल्म एनिमल की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। रणबीर कपूर से राहा के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने बताया कि उनके जन्म के बाद उनकी क्या प्रतिक्रिया थी और वह हमेशा घर पर रहना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो क्लिप शेयर की गई है जो कि वायरल हो रही है।
'मेरी बच्ची पैदा हुई तो मेरे अंदर एक नया इमोशन पैदा हुआ'
वीडियो में रणबीर कपूर कहते नजर आ रहे हैं, 'मुझे लगा अभी आधी लाइफ हो गई है तो अभी और क्या होगा लेकिन अब शादी भी हो गई है। मैं मेरी पत्नी से प्यार करता हूं लेकिन जब मेरी बच्ची पैदा हुई तो मेरे अंदर एक नया इमोशन पैदा हुआ। एक अलग प्रकार का चक्र मेरे शरीर में जन्मा। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं महसूस किया था। मुझे घर पर रहना चाहता हूं और मैं उसके साथ रहना चाहता हूं। मुझे काम नहीं करना। कुछ नहीं करना। बस ऐसा कर नहीं सकता लेकिन मेरी फीलिंग उस तरह की होती है।'

Next Story