मनोरंजन

राजू श्रीवास्तव: नहीं रहे गजोधर भैया, कल दिल्ली में अंतिम संस्कार होगा

jantaserishta.com
21 Sept 2022 12:56 PM IST
राजू श्रीवास्तव: नहीं रहे गजोधर भैया, कल दिल्ली में अंतिम संस्कार होगा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव नहीं रहे. राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) का बुधवार को निधन हो गया है. वे 10 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट के बाद से एम्स में भर्ती थे. राजू श्रीवास्तव 58 साल के थे. उन्हें उस समय कार्डियक अरेस्ट आया था, जब वो दिल्ली के एक जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे. पीएम मोदी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव समेत तमाम बड़े नेताओं और फिल्मी जगत की हस्तियों ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया.
राजू श्रीवास्तव की पत्नी, बेटा और बेटी दिल्ली एम्स में पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार कल दिल्ली में किया जाएगा.
राजू श्रीवास्तव के साले ने बताया कि बुधवार सुबह उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया था. इसके बाद उन्हें सीपीआर दिया गया. पहले उन्होंने रिस्पॉन्ड किया. लेकिन बाद में निधन हो गया. दो तीन दिन में उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जाना था. उनकी दवाइयों की डोज भी काफी कम कर दी गई थी. दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार होगा.
राजू श्रीवास्तव का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में 25 दिसंबर 1963 को हुआ था. बचपन में उनका नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था. राजू को बचपन से ही मिमिक्री और कॉमेडी का बहुत शौक था. राजू को कॉमेडी शो The Great Indian Laughter Challenge से पहचान मिली थी. इस शो से मिली सक्सेस के बाद राजू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. राजू श्रीवास्तव ने 1993 में शिखा श्रीवास्तव से शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं.
राजू श्रीवास्तव ने राजनीति में भी अपना हाथ अजमाया. उन्हें 2014 में कानपुर से लोकसभा चुनाव के लिए सपा से टिकट मिला था. लेकिन उन्होंने बाद में चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया. इसके बाद वे चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए. पीएम मोदी ने उन्हें स्वच्छ भारत अभियान में नामांकित किया था. इसके बाद उन्होंने स्वच्छता को लेकर विभिन्य शहरों में चलाए गए अभियानों में भी हिस्सा लिया. राजू श्रीवास्तव को 2019 में यूपी फिल्म विकास परिषद का अध्यक्ष बनाया गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story