मनोरंजन

दिशा पटानी की इस लुक से हर कोई हुए मदहोश...एक्टर ने भी कर दिया ये कमेंट

Admin2
9 Nov 2020 5:03 PM GMT
दिशा पटानी की इस लुक से हर कोई हुए मदहोश...एक्टर ने भी कर दिया ये कमेंट
x

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी अपने बोल्ड लुक के लिए जानी जाती है। एक्ट्रेस अपने बोल्ड लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिस पर एक्टर टाइगर श्रॉफ ने कमेंट किया है। शेयर तस्वीर में दिशा अपनी बैक फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने अपने साइड बालों को हाथ से ऊपर उठा रखा है। दिशा इस अंदाज में बेहद स्टनिंग नजर आ रही है। टाइगर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए फायर और दिल वाला इमोजी बनाया है। फैंस दिशा के स्टनिंग अंदाज को खूब लाइक कर रहे हैं।

इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस कैमरे तरफ दे रही है और खुले बालों में नजर आ रही है। इस तस्वीर को भी फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर दिशा के फॉलोअर्स की संख्या 40 मिलियन (चार करोड़) हुए हैं। जिस पर दिशा ने वीडियो शेयर कर फैंस का धन्यवाद किया था। काम की बात करें तो दिशा को आखिरी बार फिल्म 'मलंग' में देखा गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस भारत, बागी 2 और एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। इसके अलावा एक्ट्रेस बहुत जल्द सलमान खान के साथ फिल्म राधे में दिखाई देंगी।








Next Story