मनोरंजन
IIFA 2024: आज भी बॉलीवुड की शानदार डांसर हैं रेखा, आईफा ने लगाई मुहर!
jantaserishta.com
30 Sept 2024 3:38 PM IST

x
नई दिल्ली: रेखा ने एक बार फिर लाजवाब परफॉर्मेंस से सबको हैरान कर दिया। आईफा के मंच पर ऐसा थिरकीं कि वक्त ठहर सा गया। मैजेंटा लहंगे में एक्ट्रेस कमाल की लगीं। 'पाकीजा' की मीना कुमारी, 'मुगल-ए-आजम' की मधुबाला, 'गाइड' की वहीदा रहमान, 'वो कौन थी की' साधना की याद दिला दी। अपने अंदाज में इन्हें सैल्यूट किया तो अपने आइकॉनिक डांस नंबर्स से रोमांच का लेवल हाई कर दिया।
उनके सधे अंदाज, क्लासिकल मूव्स और एक्सप्रेशन्स ने जता दिया कि रेखा जैसा कोई नहीं और उनके लिए कहा जा सकता है कि 'एज इज जस्ट अ नंबर'। हिंदी सिने जगत की इस सुपर स्टार ने दुबई के अबू धाबी में आयोजित आइफा अवॉर्ड्स में धमाकेदार एंट्री मारी। 22 मिनट तक थिरकती रहीं। स्टेज पर बॉलीवुड के बड़े सितारों ने अपना हुनर दिखाया लेकिन जब सदाबहार एक्ट्रेस ने परफॉर्म किया तो सबका जादू फीका पड़ गया। न अनन्या चल पाईं न उनसे आधी उम्र की जान्हवी।
हिंदी सिनेमा की ओरिजनल 'उमराव जान' ने एक बाद एक डांस का ऐसा 'सिलसिला' चलाया कि देखने वाले दाद दिए बिना नहीं रह पाए। यकीन दिला दिया कि क्लासिकल डांस में अनट्रेंड रेखा सा बॉलीवुड में अब भी कोई नहीं। वीडियो वायरल हो गया है और प्रशंसक खुद को ये कहने से रोक नहीं पा रहे कि किसी में भी वो एक चीज नहीं है जो रेखा में कूट-कूट कर भरी है। और वो है रेखा का चार्म और ग्रेस। कथक दिग्गज पंडित बिरजू महाराज ने भी एक बार कहा था, "उसकी आंखें, उसकी अदा, लाखों की बातें करती हैं।"
आइफा अवॉर्ड्स 2024 का ग्रैंड फिनाले लंबे समय तक याद रखा जाएगा और इसके साथ ही याद रखे जायेंगे वेटरन एक्ट्रेस रेखा के मूव्स। उन्होंने 'सुहाग' के 18 बरस की तू होने को आई से लेकर 'मिस्टर नटवरलाल' के परदेसिया तक के सिग्नेचर स्टेप्स को उसी डेडिकेशन से निभाया जिसे बरसों पहले बड़े पर्दे पर देखा गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





