
x
Entertainment मनोरंजन : दुनियाभर में अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों की कमी नहीं है। फैंस के साथ उनका रिश्ता भी बेहद खास है। उनकी एक झलक के लिए फैंस खराब मौसम और तेज बारिश को दरकिनार करके भी पहुंचते हैं।
जैसा कि चलन बन गया है कि हर रविवार को अमिताभ बच्चन के बंगला जलसा के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ती है और बिग बी उनसे मिलते हैं। आज भारी बारिश के बीच भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यह तय है और कई वर्षों से होता आ रहा है कि रविवार को अमिताभ बच्चन अपने फैंस से मुलाकात करते हैं। इसे 'रविवार दर्शन' कहा जाता है। आज भारी बारिश के बीच भी जलसा के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ी।
बिग बी ने भी फैंस के इस प्यार की कद्र की और वे मिलने आए। वे बिना छाता लगाए आए। एक बार को उन्होंने खराब मौसम की तरफ इशारा किया। फिर हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। अमिताभ बच्चन का यह वीडियो इंस्टेंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि फैंस जिस कदर बिग बी को प्यार और सम्मान देते हैं, उसका मुकाबला नहीं। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स भी दिलचस्प हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इस उम्र में भी गजब की ऊर्जा'। एक यूजर ने लिखा, 'इनके लिए प्यार और सम्मान ही इतना है कि बारिश में भी लोग आएंगे'।
Tagsबारिशबिग बीदीवानोंजोशथमाRainBig Bcrazyenthusiasmstoppedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





