मनोरंजन

नतीजों पहले ही अनुपम खेर ने द्रौपदी मुर्मू को बताया राष्ट्रपति, बोले- काफी दिनों से दिमाग में बार-बार गूंज यही रहा...

Rounak Dey
21 July 2022 11:45 AM IST
नतीजों पहले ही अनुपम खेर ने द्रौपदी मुर्मू को बताया राष्ट्रपति, बोले- काफी दिनों से दिमाग में बार-बार गूंज यही रहा...
x
इस चुनाव के नतीजे 21 जुलाई को घोषित होंगे।

भारत में 15वें राष्ट्रपति के लिए चुनाव हो चुके हैं। अब देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने परिणाम से पहले ही एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को विजेता घोषित कर दिया है। इसे लेकर किया गया उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।



अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में लिखा, "पिछले कुछ दिनों से मेरे दिमाग में एक वाक्य बार-बार गूंज रहा है। सोचा आज लिख देता हूं! "मैं भारत का नागरिक विनम्रतापूर्वक द्रौपदी मुर्मू जी को भारत का राष्ट्रपति घोषित करता हूं" जय हिंद!

बता दें, देश का 15वां राष्ट्रपति चुने जाने की रेस में NDA की ओर से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की ओर से पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा मैदान में हैं। इस चुनाव के नतीजे 21 जुलाई को घोषित होंगे।

Next Story