मनोरंजन

48 साल की उम्र में भी ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती में नहीं आई कोई आंच, खुद को ऐसे रखती हैं फिट और जवां

Gulabi
1 Nov 2021 4:22 PM GMT
48 साल की उम्र में भी ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती में नहीं आई कोई आंच, खुद को ऐसे रखती हैं फिट और जवां
x
ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती

मुंबई- बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) 1 नवंबर को अपमा 48वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐश्वर्या पचास के करीब पहुंच रही हैं लेकिन आज भी वह बेहद खूबसूरत और फिट नजर आती हैं। वह इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनके पीछे दुनिया दीवानी हैं। नीली आंखों से ऐश्वर्या ने हर किसी को मदहोश किया हुआ है।


ऐश्वर्या की खूबसूरती के बारे में जब कभी भी चर्चा होती है तो उन्हें 'परफेक्ट ब्यूटी' कहा जाता है। 48 साल की हो चुकीं एक्ट्रेस ऐश्वर्या का ग्लैमर आज भी वैसा ही है। ऐश्वर्या के फिट (Fitness)अंदाज़ को देख सब हैरत में पड़ जाते हैं। आज तक ऐश्वर्या राय बच्चन को जिम के बहार कभी स्पॉट होते नहीं देखा है। एक्ट्रेस बिना जिम जाए भी खुद को इतना फिट रखती हैं।


ऐसे कैसे ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) खुद को फिट रखती हैं इसका राज आज हम आपको बता रहे हैं। दरअसल ऐश्वर्या जिम के अलावा खुद की फिटनेस का राज योग को मानती हैं। ऐश्वर्या के दिन की शुरुआत ही योगा से होती है। योगा के अलावा ऐश्वर्या अपने खान पान में भी रूटीन का पालन करती हैं। ऐश्वर्या योगा के साथ साथ एक डायट प्लान को भी फॉलो करती हैं जिसके साथ ही वो कभी खाने पीने के मामले में चीट नहीं करती।


खुद ऐश्वर्या ने अपने फिट होने के पीछे का राज बताया था कि वो रोज लगभग 45 मिनट तक योग करती है। जॉगिंग और ब्रिस्क वॉक भी वे नियमित रूप से करती हैं। इसके अलावा वो घर पर ही कार्डियो एक्सर्साइज करती हैं। जिम जाने के ऊपर भी ऐश ने बताया था कि जब बहुत जरूरी होता है तभी वो एक हफ्ते में 2 दिन जिम जाती हैं।


ऐश्वर्या के डायट चार्ट की बात करें तो वो रोज सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी में नींबू और शहद के साथ करती है। बिजी रूटीन होने के बावजूद ऐश्वर्या अपना नाश्ता कभी भी मिस नहीं करती हैं। ऐश्वर्या के मुताबिक हेल्दी लाइफ और फिटनेस के लिए नाश्ता जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही ऐश्वर्या खुद को तले भुने और जंक फ़ूड से दूर रखती हैं और प्रोटीन से भरा खाना ज्यादा खाती हैं।

ऐश्वर्या अपनी सेहत के प्रति काफी सजग रहती हैं। एक दिन में ऐश्वर्या थोड़ा खाना बीच बीच में खाना पसंद करती हैं। ताकि उनके शरीर में एनर्जी बनी रहे। सलाद , उबली सब्जियां और दाल उनके खाने में शामिल होता है। तो अगर आप भी अपना वजन कम करने के तरीके ढूंढ रहे हैं तो आप भी ऐश्वर्या की तरह सिंपल और आसान रास्ता अपना सकते हैं।


वहीं अगर ऐश्वर्या के वर्कफ़्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या जल्द ही मणिरत्नम की फिल्म पेन्निईन सेंवल में नजर आएंगी। हालही में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में शुरू की है। आखिरी बार वो फिल्म फन्ने खां में अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ साल 2018 में नजर आई थीं।

Next Story